30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र: सुशांत मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट!,अनिल देशमुख ने कहा,सच सबके...

महाराष्ट्र: सुशांत मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट!,अनिल देशमुख ने कहा,सच सबके सामने!

देशमुख ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि इस मामले को बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर अनावश्यक रूप से तूल दिया गया।

Google News Follow
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सीबीआई की जांच से साफ हो गया है कि सुशांत की हत्या नहीं हुई, बल्कि यह आत्महत्या थी। साथ ही, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर लगे पैसे के गबन के आरोप भी गलत साबित हुए हैं। देशमुख ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि इस मामले को बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर अनावश्यक रूप से तूल दिया गया।

अनिल देशमुख ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत ने जून 2020 में आत्महत्या की थी। उस वक्त अनिल महाराष्ट्र के गृहमंत्री थे। मुंबई पुलिस ने इसकी पूरी जांच की, खासकर बांद्रा पुलिस ने। डीसीपी और अन्य अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि यह हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी।

देशमुख के अनुसार, इसके बाद बिहार में विधानसभा चुनाव शुरू हुए और यह मामला राजनीतिक रंग लेने लगा। सुशांत के पिता ने पटना में एक एफआईआर दर्ज की, जिसमें दावा किया गया कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के 15 करोड़ रुपये का गबन किया। इसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।

सीबीआई ने लंबी जांच के बाद शनिवार को कोर्ट में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। इस रिपोर्ट में कहा गया कि सुशांत की मौत आत्महत्या थी और रिया ने कोई गबन नहीं किया। रिया की ओर से मशहूर वकील सतीश मानशिंदे ने यह केस लड़ा। देशमुख ने कहा कि सीबीआई की जांच ने सच को सबके सामने ला दिया।

उन्होंने नारायण राणे के दावों पर भी सवाल उठाए। राणे ने कहा था कि उनके नौकर के पास एक वीडियो है, जिसमें सुशांत की हत्या होने का सबूत है। देशमुख ने पूछा कि अगर ऐसा कोई वीडियो मौजूद है, तो राणे ने उसे मुंबई पुलिस या सीबीआई को क्यों नहीं सौंपा?

उन्होंने इसे महज बयानबाजी करार दिया। दिशा सालियान मामले में भी राणे ने दावा किया था कि उन्हें दो बार फोन आया और इसमें आदित्य ठाकरे का नाम लिया गया। देशमुख ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है और यह सब आदित्य ठाकरे को बदनाम करने की साजिश प्रतीत होती है।

देशमुख ने इस पूरे मामले को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि सुशांत और दिशा केस को गलत तरीके से जोड़ा गया। उन्होंने सीबीआई की रिपोर्ट को सही ठहराया और कहा कि अब सच सबके सामने आ चुका है।

 
यह भी पढ़ें-

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर गिनाए पांच प्रमुख कारण!,भाजपा पर बोला हमला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें