28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाकुणाल कामरा पर एकनाथ शिंदे के पर टिप्पणी को लेकर FIR, शिवसेना...

कुणाल कामरा पर एकनाथ शिंदे के पर टिप्पणी को लेकर FIR, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा!

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कामरा के इस व्यंग्यात्मक गीत को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उनकी सराहना की है।

Google News Follow

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में मुंबई के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में कामरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353(1)(बी), 353(2) और 356(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने दर्ज कराई है।

कामरा ने हाल ही में एक कार्यक्रम में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने की पैरोडी प्रस्तुत की थी, जिसमें उन्होंने शिंदे को ‘गद्दार’ कहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के समर्थकों में आक्रोश फैल गया। नाराज शिवसैनिकों ने मुंबई के खार इलाके में स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की, जहां कामरा का शो आयोजित किया गया था। इस घटना के संबंध में शिवसेना नेता राहुल कनाल सहित लगभग 40 लोगों के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा, शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कामरा को सार्वजनिक रूप से पीटने की धमकी दी है, जिससे विवाद और बढ़ गया है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कामरा के इस व्यंग्यात्मक गीत को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उनकी सराहना की है।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: सुशांत सिंह की मौत या आत्महत्या, रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट!

UP: ‘सौरभ हत्याकांड’ बोले मेरठ सीएमओ ‘पहले दिल पर वार, फिर काटी गर्दन और अंत में हथेलियां’!

महाराष्ट्र: सुशांत सिंह की मौत या आत्महत्या, रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट!

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे पर की गई इस टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि शिंदे का एक ऑटो चालक से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर प्रेरणादायक है, और इस तरह की टिप्पणियां वर्गवादी अहंकार को दर्शाती हैं। वहीं, शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कामरा को चेतावनी देते हुए कहा कि शिवसैनिक पूरे देश में उनका पीछा करेंगे, जिससे उन्हें भारत छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

इस बीच, कामरा ने सोशल मीडिया पर भारतीय संविधान की प्रति के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आगे बढ़ने का सिर्फ एक यही तरीका है।” इस पूरे विवाद ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व राजनीतिक संवेदनशीलता के बीच संतुलन को लेकर बहस छिड़ गई है।

यह भी देखें:

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें