36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र: सुशांत सिंह की मौत या आत्महत्या, रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट!

महाराष्ट्र: सुशांत सिंह की मौत या आत्महत्या, रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट!

सीबीआई ने पेश की क्लोजर रिपोर्ट|

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में शनिवार को एक अहम अपडेट सामने आया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है, जिसके बाद आधिकारिक रूप से इस मामले की जांच बंद कर दी गई है।

सीबीआई की जांच के मुताबिक, सुशांत की मौत में किसी तरह की अनियमितता नहीं पाई गई, जैसा कि उनके परिवार को संदेह था। सूत्रों के अनुसार, क्लोजर रिपोर्ट में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला, जिसके चलते उन्हें क्लीन चिट दे दी गई।

सुशांत सिंह के परिवार ने रिया और उनके परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाए थे, लेकिन सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत ने आत्महत्या ही की थी।

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई स्थित उनके घर में पंखे से लटका मिला था। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना गया, लेकिन बाद में हत्या की आशंका भी जताई गई थी। इसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया, जिसने पांच साल की जांच के बाद अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश की।

सीबीआई ने मुंबई की विशेष अदालत में अपनी क्लोजर रिपोर्ट जमा कर दी है। अब अदालत तय करेगी कि रिपोर्ट को स्वीकार करना है या आगे जांच के आदेश देने हैं।

सुशांत सिंह के पिता के.के. सिंह ने बिहार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सीबीआई ने जांच शुरू की। इस मामले में AIIMS के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने जहर देने और गला घोंटकर हत्या करने की संभावना को खारिज कर दिया था।

सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उनके करीबियों के बयान दर्ज किए और सुशांत के मेडिकल रिपोर्ट की गहन जांच की। सुशांत के पिता ने आरोप लगाया था कि रिया और उनके परिवार ने उनके बेटे के पैसे का गलत इस्तेमाल किया, लेकिन रिया ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था।

सीबीआई जांच के दौरान, रिया समेत कई बॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ हुई। यहां तक कि रिया को करीब एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था। हालांकि, सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया कि यह आत्महत्या का मामला है, न कि हत्या।

 
यह भी पढ़ें-

व्यापार शुल्क: हाई-वैल्यू प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट में भारत के लिए बड़ा अवसर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें