27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाकर्नाटक: संविधान की 'कॉन्ट्रैक्ट किलर' बनने की कोशिश कर रही है कांग्रेस!

कर्नाटक: संविधान की ‘कॉन्ट्रैक्ट किलर’ बनने की कोशिश कर रही है कांग्रेस!

कांग्रेस पर संविधान के प्रति निष्ठा को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए नकवी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को कमजोर करने के लिए हमेशा से प्रयास किया है।

Google News Follow
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार द्वारा संविधान पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी संविधान की ‘कॉन्ट्रैक्ट किलर’ बनने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से संविधान पर हमला कर रही है और अब यह पार्टी उसे राजनीति के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस पर संविधान के प्रति निष्ठा को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए नकवी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को कमजोर करने के लिए हमेशा से प्रयास किया है।

सपा सांसद रामजी लाल ने राणा सांगा को ‘गद्दार’ बताते हुए एक विवादित बयान दिया था, इस पर नकवी ने कहा कि यह बयान और राणा सांगा पर की गई टिप्पणियां केवल राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए की जा रही हैं। राणा सांगा जैसे राष्ट्रवादी नायक का अपमान करके सपा अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करना चाहती है, जो जनता के लिए अस्वीकार्य है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की इफ्तार पार्टी का कई मुस्लिम संगठनों ने बहिष्कार किया और राजद ने इसका समर्थन किया। इस पर नकवी ने कहा कि इनको लगता है कि इस तरह की हरकतों से जो सियासी सूरमा हैं, उनका जमघट जो है, वह उनके सियासी पनघट का बेड़ा पार करेगा, तो यह उनकी गलतफहमी है।

वहीं, वक्फ संशोधन बिल के विरोध पर भाजपा नेता ने कहा कि वक्फ सुधार समाज के सशक्तीकरण के लिए जरूरी है।

नकवी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने 1920 में अपने तत्कालीन कलकत्ता अधिवेशन में मुस्लिम लीग और जिन्ना का समर्थन किया था, जिसका परिणाम विभाजन के रूप में देश ने भुगता। उसी तरह कांग्रेस अब वक्फ एक्ट में सुधार के विरोध में खड़ी है|

जबकि इसका उद्देश्य मुस्लिम समाज का सशक्तीकरण करना है। जो भी पार्टी संविधान में सुधार की दिशा में बाधा बनेगी, वह जनता के बीच पूरी तरह से नकारी जाएगी और उसका सियासी सूपड़ा साफ हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग: एशिया ब्यूरो सदस्य चुने गए संजय सिंह!, 38 में से 22 वोट का मिला समर्थन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें