33 C
Mumbai
Friday, May 22, 2026
होमदेश दुनियाराजीव चंद्रशेखर बने केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी...

राजीव चंद्रशेखर बने केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई

मोदी सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कौशल विकास, उद्यमिता और जल शक्ति मंत्रालयों में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं।

Google News Follow

Related

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा सोमवार (24 मार्च) को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रह्लाद जोशी ने पार्टी की राज्य परिषद की बैठक के दौरान की। इस नियुक्ति को 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले केरल में भाजपा के प्रभाव को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाजपा की कमान संभालने पर राजीव चंद्रशेखर को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,  “भाजपा के नवनियुक्त केरल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को बधाई और शुभकामनाएं। एक बार फिर आमने-सामने आने की उम्मीद है।”

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर ने राजीव चंद्रशेखर को 16,077 मतों के अंतर से हराया था। हालांकि, भाजपा के लिए यह चुनाव सकारात्मक रहा, क्योंकि चंद्रशेखर ने 35.52% वोट हासिल कर पार्टी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 2014 में ओ. राजगोपाल द्वारा बनाए गए 32.32% वोट शेयर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मानता है कि युवा मतदाताओं के बीच राजीव चंद्रशेखर की लोकप्रियता और विकास को लेकर उनकी प्रतिबद्धता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। उनकी नियुक्ति को स्थानीय निकाय और 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान: महरंग बलूच पर आतंकवाद का लगा आरोप; वकील से मिलने की भी अनुमति नहीं!

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग: एशिया ब्यूरो सदस्य चुने गए संजय सिंह!, 38 में से 22 वोट का मिला समर्थन!

राजीव चंद्रशेखर बने केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार (24 मार्च)को एक औपचारिक समारोह में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्य प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। अपने संबोधन में के. सुरेंद्रन ने कहा, “पिछले एक दशक में भाजपा ने केरल में अभूतपूर्व विकास किया है। मुझे विश्वास है कि राजीव चंद्रशेखर के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगी।”

राजीव चंद्रशेखर कर्नाटक से तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उन्होंने मोदी सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कौशल विकास, उद्यमिता और जल शक्ति मंत्रालयों में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं।

केरल में भाजपा अब तक वामपंथी दलों और कांग्रेस के मुकाबले मुख्यधारा की राजनीति में बड़ी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने अपनी स्थिति में सुधार किया था। राजीव चंद्रशेखर के नेतृत्व में भाजपा को उम्मीद है कि वह आगामी चुनावों में और बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,529फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें