28.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमक्राईमनामाबीजापुर में 45 किलो का आईईडी मिला, जवानों ने किया डिफ्यूज

बीजापुर में 45 किलो का आईईडी मिला, जवानों ने किया डिफ्यूज

सुरक्षाबलों ने 45 किलो का आईईडी बरामद किया और उसे बिना किसी दुर्घटना के नष्ट कर दिया। यह आईईडी नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था।

Google News Follow

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 45 किलो का आईईडी बरामद किया और उसे पूरी सुरक्षा के साथ डिफ्यूज कर दिया। सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ बटालियन की टीम शुक्रवार सुबह पालनार कैंप से गश्ती पर निकली थी। इस दौरान टीम को चेरपाल-पालनार मार्ग पर कुछ संदिग्ध सामग्री मिली। जांच के बाद पाया गया कि यह बारूदी सुरंग सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए बिछाई गई थी।

सुरक्षाबलों ने 45 किलो का आईईडी बरामद किया और उसे बिना किसी दुर्घटना के नष्ट कर दिया। यह आईईडी नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था।

दूसरी ओर, दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारे गए बड़े नक्सली लीडर सुधाकर उर्फ मुरली से पुलिस को एक पत्र बरामद हुआ। इस पत्र में नक्सलियों द्वारा 130 से अधिक युवाओं की भर्ती का उल्लेख है। इसमें 18 से 22 वर्ष के करीब 50, 14 से 17 वर्ष के 40 और 9 से 10 साल के करीब 40 बच्चों को संगठन में भर्ती किया गया है।

सुधाकर पर 25 लाख रुपए का इनाम था और वह 25 मार्च को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस ने उसके पास से एक पत्र भी बरामद किया था, जिसमें नक्सलियों के नए लड़ाकों को प्रशिक्षण देने, हथियार चलाने और आईईडी बनाने की योजनाओं का जिक्र था।

पत्र के अनुसार, हाल ही में नक्सलियों की उत्तर बस्तर ब्यूरो में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें संगठन की चुनौतियों और कामकाजी रिपोर्ट पर चर्चा की गई थी। बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि नक्सल संगठन को अब नई भर्ती में कठिनाई हो रही है, और युवाओं को संगठन में शामिल करवाना अब मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें:

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धमकी देने वाला गिरफ्तार, बीकानेर जेल से की थी कॉल

म्यांमार और थाईलैंड में भीषण भूकंप, पीएम मोदी बोले– भारत हर संभव मदद को तैयार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें