28.1 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: ​10वीं की बोर्ड परीक्षा में ​समस्तीपुर की बेटी बनी स्टेट टॉपर​!

बिहार: ​10वीं की बोर्ड परीक्षा में ​समस्तीपुर की बेटी बनी स्टेट टॉपर​!

​पूरे प्रदेश में टॉप करने के बाद उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि यह रोजाना 8-10 घंटे की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

Google News Follow
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की 10वीं (मैट्रिक) के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हुए। इस बार तीन परीक्षार्थी संयुक्त रूप से प्रदेश के टॉपर बने, जिनमें समस्तीपुर जिले की साक्षी शर्मा भी शामिल हैं। ​पूरे प्रदेश में टॉप करने के बाद उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि यह रोजाना 8-10 घंटे की कड़ी मेहनत का नतीजा है।
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव की रहने वाली साक्षी ने दो अन्य छात्रों के साथ 489 अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता रामनरेश शर्मा कारपेंटर का काम करते हैं और मां संगीता कुमारी गृहिणी हैं। साक्षी की बड़ी बहन इंटरमीडिएट में पढ़ती है, जबकि छोटा भाई तीसरी कक्षा में है।

साक्षी ने परिवार की आर्थिक परेशानियों के बीच रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करके और स्कूल में शिक्षकों की गाइडलाइन की बदौलत यह सफलता हासिल की है। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “स्टेट टॉपर बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। रोजाना 8 से 10 घंटे अच्छी पढ़ाई की बदौलत आज यह सफलता मिली है। सारे विषयों पर मेरी पकड़ अच्छी थी, क्योंकि टॉप करने के लिए किसी एक विषय से काम नहीं चलेगा। आगे बारहवीं की परीक्षा भी अच्छे नंबर के साथ पास करना और फिर ऊंचे पद के लिए अपना प्रयास करना है।”

साक्षी की मां संगीता देवी ने बताया, “बच्चों को पढ़ाई के लिए हमने हमेशा प्रेरित किया। उन्होंने परिवार का नाम रौशन किया। वह स्कूल, कोचिंग के बाद घर पर भी पांच-छह घंटे की पढ़ाई करती थीं। वह थोड़ा-बहुत घर का काम भी करती थीं।”

पिता रामनरेश शर्मा ने बताया, “दिल्ली में कारपेंटर का काम करते हैं। बेटी को पढ़ा-लिखा कर देश सेवा के पद पर काम करते हुए देखना चाहते हैं। आर्थिक परेशानी के बावजूद किसी से कर्ज लेकर बेटी की पढ़ाई की पूरी फीस देते रहे, उसे पढ़ाई के लिए कभी परेशानी होने नहीं दी। बेटी नियमित स्कूल और कोचिंग जाती थी, छोटी उम्र से ही पढ़ाई के प्रति उसका रुझान था। आज स्टेट टॉपर होने से परिवार में खुशी का माहौल है।”​

यह भी पढ़ें-

ब्राजील: ब्रिक्स महिला व्यापार प्रतिनिधियों ने महिलाओं की शक्ति को एकत्रित करने पर चर्चा की​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें