27.2 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाब्राजील: ब्रिक्स महिला व्यापार प्रतिनिधियों ने महिलाओं की शक्ति को एकत्रित करने...

ब्राजील: ब्रिक्स महिला व्यापार प्रतिनिधियों ने महिलाओं की शक्ति को एकत्रित करने पर चर्चा की​!

​मंच ने ब्रिक्स महिला उद्यमिता प्रतियोगिता शुरू की, जिससे महिलाओं के अधिकार और विकास को और बढ़ावा दिया जाएगा।

Google News Follow
2025 अंतर-महाद्वीपीय महिला उद्यमी मंच ब्राजील के बेलो होरिज़ोंटे शहर में आयोजित हुआ, जिसमें ब्रिक्स देशों की सैकड़ों महिला व्यापार प्रतिनिधियों ने भाग लिया और ब्रिक्स देशों में महिला सहयोग पर चर्चा की। 2025 में ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन की अध्यक्ष मोनिका मोंटेरो ने कहा कि मंच का उद्देश्य व्यापार में महिलाओं के नेतृत्व को मजबूत करना और आर्थिक विकास में उनकी “शक्ति” को उन्मुक्त करना है। ​मंच ने ब्रिक्स महिला उद्यमिता प्रतियोगिता शुरू की, जिससे महिलाओं के अधिकार और विकास को और बढ़ावा दिया जाएगा।

इस गठबंधन की चीनी परिषद की अध्यक्ष चाओ हाईयिंग ने अपने भाषण में कहा कि चीन की नई ऊर्जा प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान, पूर्ण औद्योगिक श्रृंखला और विशाल बाजार आकार वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन और सतत विकास में मदद करेगा। उन्होंने महिला उद्यमियों से उभय जीत वाले सहयोग को मजबूत करने तथा संयुक्त रूप से अधिक समान, स्वच्छ और सुंदर विश्व का निर्माण करने का आह्वान किया।

उधर, गठबंधन की रूसी परिषद की अध्यक्ष अन्ना नेस्टरोवा ने कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना और ब्रिक्स देशों में महिलाओं की स्थिति को बढ़ाना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। साल 2020 में अपनी स्थापना के बाद से, ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन ने 6,000 से अधिक महिला उद्यमियों और 1,000 से अधिक परियोजनाओं को सेवा प्रदान की है।

इस मंच में भाग लेने वाली चीनी महिला उद्यमियों की प्रतिनिधियों ने कहा कि ब्रिक्स सहयोग तंत्र के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन विभिन्न देशों की महिला उद्यमियों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करता है।​

 
यह भी पढ़ें-

म्यांमार​: 5.1 तीव्रता का ​फिर आया भूकंप, अब तक 1000 से ज्यादा की मौत​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें