29.6 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमदेश दुनियापंजाब: कांग्रेस नेता पर एफआईआर पर मान सरकार की भाजपा ने की...

पंजाब: कांग्रेस नेता पर एफआईआर पर मान सरकार की भाजपा ने की निंदा!

भाजपा नेता विजय सांपला ने कहा, "मैं प्रताप बाजवा के खिलाफ मामले को लेकर पंजाब सरकार की निंदा करता हूं। पंजाब में करीब 50 बम आए हैं और इनमें से 18 फट चुके हैं, बाकी को पंजाब सरकार ढूंढ़े।

Google News Follow

Related

देभर पर अंबेडकर जयंती को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पंजाब के जालंधर में भी सोमवार को अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय सांपला ने ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) पंजाब की भगवंत मान सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ एफआईआर करने पर मान सरकार की निंदा की।

जालंधर में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में हो रहे एक कार्यक्रम में भाजपा नेता विजय सांपला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की निंदा की। सरकार को निशाने पर लेते कहा कि राजनीतिक रंजिश निकालने की बजाय सुधार लाने की आवश्यकता है। पंजाब सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

भाजपा नेता विजय सांपला ने कहा, “मैं प्रताप बाजवा के खिलाफ मामले को लेकर पंजाब सरकार की निंदा करता हूं। पंजाब सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए था। ये सुर्खियां पहले ही अखबारों में छप चुकी हैं। पंजाब में करीब 50 बम आए हैं और इनमें से 18 फट चुके हैं, बाकी को पंजाब सरकार ढूंढ़े। जब प्रताप बाजवा ऐसा बयान देते हैं तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है। जबकि ये बयान पहले से ही अखबारों की सुर्खियां बन रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर वे याचिका दायर करना चाहते हैं तो उन्हें पहले अपनी गलतियों को सुधारना चाहिए, न कि अखबारों में याचिका दायर कर राजनीतिक आक्रोश प्रकट करना चाहिए। पंजाब में पहले भी कई सरकारें आईं, लेकिन किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया।”

बता दें भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला होने के बाद कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक बयान दिया, जिसके कारण वो मुश्किलों में आ गए। उन्होंने पंजाब में 50 बम आने का दावा किया था। हालांकि वो इस खबर का स्त्रोत नहीं बता सके, जिसके बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें-

झामुमो महाधिवेशन में बोले हेमंत सोरेन: हर घर पहुंची हमारी पार्टी !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें