29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमवीडियो गैलरीविविधाओपनएआई ने चैटजीपीटी सर्च में किया बड़ा बदलाव, शॉपिंग का अनुभव अब...

ओपनएआई ने चैटजीपीटी सर्च में किया बड़ा बदलाव, शॉपिंग का अनुभव अब होगा और भी स्मार्ट

सिर्फ एक चैटबॉट तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि सर्च इंजन, वर्चुअल असिस्टेंट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म — तीनों की दुनिया को एक मंच पर लाने की ओर अग्रसर है।

Google News Follow

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए ओपनएआई ने अपने प्रमुख प्रोडक्ट चैटजीपीटी में सर्च और शॉपिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा की है। ये अपडेट न केवल यूजर्स के शॉपिंग अनुभव को सहज और तेज़ बनाएंगे, बल्कि गूगल जैसे पारंपरिक सर्च इंजन के एकाधिकार को भी गंभीर चुनौती देते दिख रहे हैं।

ओपनएआई के अनुसार, अब चैटजीपीटी यूजर किसी भी प्रोडक्ट को खोजने, उसकी तुलना करने और खरीदारी तक का सफर एक ही इंटरफेस में तय कर सकेगा। इसमें व्यक्तिगत सिफारिशें, प्रोडक्ट की इमेज, कीमत, रेटिंग, रिव्यू और सीधा खरीदारी लिंक शामिल होगा। खास बात यह है कि ये सभी सर्च परिणाम विज्ञापन से मुक्त होंगे और किसी प्रकार का कमीशन मॉडल इसमें नहीं है, यानी यूजर को पूरी तरह निष्पक्ष जानकारी मिलेगी।

सर्च में यह सुधार GPT-4o मॉडल के साथ एकीकृत किया गया है और इसे सभी यूजर्स — चाहे वे फ्री हों, प्लस हों या लॉग आउट — के लिए उपलब्ध कराया गया है। अब यूजर चैटजीपीटी से रियल-टाइम सुझाव भी पा सकते हैं और सर्च में साइटेशन की स्पष्टता भी बढ़ा दी गई है, जिससे यह जानना आसान होगा कि कौन-सी जानकारी कहां से आई है।

इतना ही नहीं, चैटजीपीटी अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध है। यूजर सीधे 1-800-CHATGPT नंबर पर मैसेज भेजकर AI से जुड़ सकते हैं। यह इंटीग्रेशन यूजर के लिए चैटजीपीटी को और ज्यादा सुलभ बना देगा, खासकर उन लोगों के लिए जो वेब या ऐप का इस्तेमाल कम करते हैं।

ओपनएआई के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में मेमोरी फीचर को भी सर्च और शॉपिंग में शामिल किया जाएगा, जिससे AI यूजर की पिछली बातचीत को ध्यान में रखते हुए और भी सटीक सुझाव देगा। हालांकि, इस फीचर को यूरोपीय संघ और कुछ अन्य देशों को छोड़कर बाकी सभी प्लस और प्रो यूजर्स के लिए शुरू किया जाएगा।

इन सुधारों के साथ ओपनएआई यह साफ संकेत दे रहा है कि वह सिर्फ एक चैटबॉट तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि सर्च इंजन, वर्चुअल असिस्टेंट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म — तीनों की दुनिया को एक मंच पर लाने की ओर अग्रसर है। जहां गूगल अभी भी विज्ञापन-आधारित सर्च मॉडल पर निर्भर है, वहीं ओपनएआई की यह पहल यूजर-फर्स्ट अनुभव की एक नई परिभाषा गढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें:

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल हाशिम मूसा निकला पाकिस्तान सेना का पूर्व कमांडो!

बरेली: शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी करने वाली पाकिस्तानी महिला तीन महीने से फरार

कनाडा चुनाव 2025: खालिस्तान समर्थक नेता जगमीत सिंह को करारी शिकस्त, NDP की ऐतिहासिक गिरावट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें