30 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाUP: राहुल गांधी के दौरे से पहले रायबरेली में शुरू हुआ पोस्टर...

UP: राहुल गांधी के दौरे से पहले रायबरेली में शुरू हुआ पोस्टर वार!

पोस्टरों में लिखा गया "तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे" साथ ही एक अन्य संदेश में कहा गया "राहुल गांधी जी, कृपया हमारी रायबरेली को जातिवाद में मत उलझाइए।"

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। हरचंदपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात कई स्थानों पर विरोधात्मक पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए, जिनमें राहुल गांधी के पूर्व बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी गई।

पोस्टरों में लिखा गया “तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे” साथ ही एक अन्य संदेश में कहा गया “राहुल गांधी जी, कृपया हमारी रायबरेली को जातिवाद में मत उलझाइए।”

ये पोस्टर हरचंदपुर के युवा मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह द्वारा लगाए गए हैं। इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “जाको प्रिय राम वैदेही, ताहि वोट कोऊ ना देही।”

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का पिछली दिशा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की जाति को लेकर दिया गया बयान समाज में विभाजन और तनाव पैदा कर सकता है।

हर्षित सिंह ने कहा कि ऐसा बयान न केवल अनुचित है, बल्कि यह जातिगत राजनीति को बढ़ावा देने वाला भी है। इसीलिए पोस्टर के माध्यम से उन्हें संदेश दिया गया है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछली दिशा बैठक के दौरान अधिकारियों की जातिगत पृष्ठभूमि पर सवाल उठाए थे, जिस पर पहले भी विवाद हुआ था। अब उनके रायबरेली दौरे से पहले यह मुद्दा एक बार फिर उछल गया है और विरोध के स्वर तेज़ हो गए हैं।

 
यह भी पढ़ें-

पहलगाम हमले के बाद भारत में बंद हुआ ख्वाजा आसिफ का ‘X’ अकाउंट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,264फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें