24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमधर्म संस्कृतिलंदन की नीलामी में महाराष्ट्र की जीत, मराठा योद्धा की तलवार लौटेगी...

लंदन की नीलामी में महाराष्ट्र की जीत, मराठा योद्धा की तलवार लौटेगी भारत !

यह तलवार केवल एक अस्त्र नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के सैन्य गौरव और मराठा साम्राज्य के साहसिक इतिहास की जीती-जागती मिसाल है।

Google News Follow

सांस्कृतिक धरोहरों की वापसी की दिशा में महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ी जीत हासिल की है। लंदन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय नीलामी में राज्य सरकार ने मराठा सेनानायक राजा रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार 47.15 लाख रुपये में सफलतापूर्वक हासिल कर ली है। यह वही रघुजी भोसले हैं, जिन्होंने छत्रपति शाहू महाराज के शासनकाल में ‘सेनासाहेब सुभा’ की उपाधि प्राप्त कर बंगाल, ओडिशा और दक्षिण भारत में मराठा परचम लहराया था।

यह तलवार केवल एक अस्त्र नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के सैन्य गौरव और मराठा साम्राज्य के साहसिक इतिहास की जीती-जागती मिसाल है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और संस्कृति मंत्री आशीष शेलार की अगुवाई में रातोंरात बनी रणनीति के चलते यह ऐतिहासिक कलाकृति अब भारत की धरती पर वापस लौटेगी। नीलामी में भाग लेने के लिए एक मध्यस्थ नियुक्त किया गया था, जिसने महाराष्ट्र की ओर से सफल बोली लगाई।

मंत्री आशीष शेलार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र के लिए अत्यंत गौरव और ऐतिहासिक उपलब्धि का क्षण है।”

यह पहली बार है जब राज्य सरकार ने किसी ऐतिहासिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय नीलामी के माध्यम से पुनः प्राप्त किया है। यह सिर्फ एक तलवार की वापसी नहीं, बल्कि मराठा स्वाभिमान, सांस्कृतिक चेतना और ऐतिहासिक न्याय का पुनरुत्थान है। जल्द ही यह तलवार महाराष्ट्र के संग्रहालय में प्रदर्शित होगी और मराठा वीरता की कहानी फिर एक बार जन-जन तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:

‘आखिर जनरल असीम मुनीर कहां हैं?’

कोलकाता होटल अग्निकांड: सिस्टम की लापरवाही से हुई हत्या? पीएम मोदी ने घोषित किया मुआवजा!

भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की आशंका? बौखलाए पाकिस्तान की बयानबाज़ी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें