27 C
Mumbai
Tuesday, January 27, 2026
होमदेश दुनियाउत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर खोल दिए गए विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के...

उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर खोल दिए गए विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट!

कपाटोद्धघाटन के मौके पर समूचा गंगोत्री धाम मां गंगे के जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा श्री गणेश हो गया है।

Google News Follow

Related

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम ही श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। वहीं पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा हुई।

कपाटोद्धघाटन के मौके पर समूचा गंगोत्री धाम मां गंगे के जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा श्री गणेश हो गया है।

बुधवार को कपाटोद्धघाटन के मौके पर मां गंगा के दर्शन के लिए देश के विभिन्न प्रांतो से श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने मां गंगा की विग्रह मूर्ति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर गंगोत्री मंदिर परिसर को करीब 15 कुंतल फूलों से सजाया गया। अब श्रद्धालु छह माह तक गंगोत्री धाम में मां गंगा की दर्शन कर सकेंगे।

मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली मुखबा गांव से मंगलवार पूर्वाह्न 11:57 बजे अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की विग्रह डोली रात को भैरो घाटी में विश्राम किया। बुधवार सुबह अक्षय तृतीया पर मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंची।

जहां विधिविधान के साथ सुबह 10:30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां यमुना की डोली सुबह शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई और धाम में पहुंचकर स्नान आदि के बाद 11.55 पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिया गया।
यह भी पढ़ें-

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन,​ पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी बने अध्यक्ष​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
288,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें