दिल्ली: 24 कैरेट – ₹97,693; 22 कैरेट – ₹89,563
मुंबई: 24 कैरेट – ₹97,547; 22 कैरेट – ₹89,417
बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹97,535; 22 कैरेट – ₹89,405
चेन्नई: 24 कैरेट – ₹97,541; 22 कैरेट – ₹89,411
पिछले वर्षों में सोने का प्रदर्शन:-
2024: ₹73,240 प्रति 10 ग्राम
2025: ₹95,592 प्रति 10 ग्राम
पिछले पांच वर्षों में सोने की कीमतों में 100% से अधिक की वृद्धि हुई है, और पिछले एक वर्ष में लगभग 31% का रिटर्न मिला है।
विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान में सोने की कीमतें उच्च स्तर पर हैं, और आगामी वर्ष में रिटर्न 6–7% तक सीमित रह सकता है। इसलिए, निवेशकों को सोने की खरीदारी को पारंपरिक और धार्मिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए, जबकि निवेश के लिए चांदी एक बेहतर विकल्प हो सकता है, विशेषकर इसके औद्योगिक उपयोगों और संभावित उच्च रिटर्न के कारण।
निवेशकों के लिए सलाह: विशेषज्ञों के अनुसार, सोने में निवेश से अगले वर्ष तक 7% से 19% तक का रिटर्न मिल सकता है। सोने की खरीदारी करते समय BIS हॉलमार्क और HUID नंबर की जांच अवश्य करें।
विभिन्न ज्वेलर्स जैसे तनिष्क और मालाबार गोल्ड मेकिंग चार्ज पर 20% से 25% तक की छूट दे रहे हैं, जिससे खरीदारी और भी लाभकारी हो सकती है। यदि आप सोने की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो यह समय शुभ और लाभकारी हो सकता है।
यह भी पढ़ें-
उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर खोल दिए गए विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट!