29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसंभल: सीओ अनुज चौधरी समेत तीन सर्किलों के बदले गए सीओ, नए...

संभल: सीओ अनुज चौधरी समेत तीन सर्किलों के बदले गए सीओ, नए चेहरों को मौका !

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत, दक्ष और जवाबदेह बनाना है उद्देश्य !

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने तीन सर्किलों में क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्तर पर तबादले किए हैं और नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

जानकारी के अनुसार, संभल सर्किल के प्रभारी सीओ अनुज चौधरी का स्थानांतरण कर उन्हें चंदौसी सर्किल की कमान सौंपी गई है। वर्तमान में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी आलोक भाटी को संभल सर्किल का नया सीओ बनाया गया है। गौरतलब है कि सीओ चौधरी हाल ही में होली और जुमे के दिन के संदर्भ में दिए गए अपने बयान के कारण चर्चा में थे।

इसके अलावा, आलोक सिद्धू को बहजोई सर्किल का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि बहजोई सर्किल के पूर्व सीओ डॉ. प्रदीप कुमार अब सीओ ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, वर्तमान यातायात सीओ संतोष कुमार सिंह को यूपी डायल 112 की कमान सौंपी गई है।

पुलिस विभाग द्वारा किए गए इन फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत, दक्ष और जवाबदेह बनाना है, ताकि अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके और जनता को सुरक्षा का अहसास हो।

बता दें कि सीओ अनुज चौधरी का होली से पहले दिया गया बयान भी काफी विवादों में रहा था। उन्होंने रंगों से असहज महसूस करने वालों को होली के दिन घर से बाहर न निकलने की सलाह दी थी। उनके इस बयान को लेकर विपक्षी दलों ने आलोचना की थी और योगी सरकार से जवाब मांगा था। हालांकि, इस बयान को लेकर उन्हें जांच का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्हें क्लीनचीट मिल गई थी। लेकिन बाद में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर इस मामले की फाइल फिर से खोली गई थी।

इन फेरबदल के बाद, पुलिस विभाग ने उम्मीद जताई है कि यह कदम जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होगा।

यह भी पढ़ें:

अजाज़ खान, ‘हाउस अरेस्ट’ के निर्माता, उल्लू ऐप शो पर एफआईआर दर्ज!

संबित पात्रा का कड़ा प्रहार, कांग्रेस को बताया ‘पाकिस्तान वर्किंग कमेटी’

BMC: 20,000 परित्यक्त वाहनों को उठाने के लिए नियुक्त होंगे 26 वैन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें