33 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमदेश दुनियापहलगाम हमले के पीछे जनरल मुनीर, ISI थी खिलाफ: पूर्व पाक अफसर!

पहलगाम हमले के पीछे जनरल मुनीर, ISI थी खिलाफ: पूर्व पाक अफसर!

राजा ने यह बयान 'इंडिया टुडे ग्लोबल' के 'स्टेटक्राफ्ट' शो में दिया, जहां उन्होंने पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसियों से जुड़े अपने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी साझा की।

Google News Follow

Related

पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर और खोजी पत्रकार आदिल राजा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने इस हमले का आदेश अपने निजी हितों के लिए दिया, जबकि पाक खुफिया एजेंसी ISI इस कार्रवाई के खिलाफ थी।

राजा ने यह बयान ‘इंडिया टुडे ग्लोबल’ के ‘स्टेटक्राफ्ट’ शो में दिया, जहां उन्होंने पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसियों से जुड़े अपने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी साझा की।

पाकिस्तान के पूर्व पूर्व मिलिट्री ऑफिसर ने कहा “ISI ने इस हमले को रोकने की कोशिश की, लेकिन जनरल मुनीर ने इसे हरी झंडी दी। उन्होंने अपने व्यक्तिगत राजनीतिक और रणनीतिक एजेंडे के तहत यह करवाया|”

आदिल राजा ने बताया कि वह 21 वर्षों तक पाकिस्तानी सेना में सेवाएं दे चुके हैं और अब एक खोजी पत्रकार के तौर पर लंदन में रहते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है और सेना का एक खास वर्ग सत्ता और विदेश नीति पर हावी है।

‘थाउजेंड कट्स’ की रणनीति का हवाला: राजा ने जनरल मुनीर की सोच को एक पुरानी सैन्य रणनीति ‘थाउजेंड कट्स’ से जोड़ा, जिसका मकसद धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाना होता है। उनके अनुसार, यह दर्शन पाकिस्तान की सेना में अब भी प्रचलित है।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस आतंकवादी हमले में 26 आम नागरिकों की जान चली गई थी, जिसके बाद भारत में गहरा आक्रोश है और सुरक्षा एजेंसियों की जांच तेज़ी से जारी है।

यह भी पढ़ें-

आर्थिक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, पाकिस्तान से आयात-निर्यात पर पूरी तरह बंद !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,058फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें