25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियासेनाध्यक्ष ने लांस नायक दिनेश कुमार की शहादत को दी सलामी!

सेनाध्यक्ष ने लांस नायक दिनेश कुमार की शहादत को दी सलामी!

सेनाध्यक्ष समेत भारतीय सेना के सभी रैंक ने गुरुवार को लांस नायक दिनेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलामी दी।  

Google News Follow
नियंत्रण रेखा पर शहीद हुए भारतीय सेना के जवान लांस नायक दिनेश कुमार को थल सेनाध्यक्ष, सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सैल्यूट किया। सेनाध्यक्ष समेत भारतीय सेना के सभी रैंक ने गुरुवार को लांस नायक दिनेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलामी दी।

लांस नायक दिनेश कुमार ने बुधवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान अपने प्राण की आहुति दी थी। वह वर्ष 2014 में तोपखाना रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। भारतीय सेना का कहना है कि वह उन निर्दोष नागरिकों के साथ भी एकजुटता में खड़ी है, जो पुंछ सेक्टर में दुश्मन के अंधाधुंध तोपखाने की गोलाबारी के शिकार हुए हैं। दुश्मनों के नापाक मंसूबों को दृढ़ और दंडात्मक कार्रवाई से नाकाम किया गया है और किया जाता रहेगा।

पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के अलग-अलग स्थानों से गन फायरिंग और आर्टिलरी फायर कर रहा है। पुंछ में हुई गोलीबारी में लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हुए। इसके बाद पाकिस्तान ने 7 और 8 मई की रात के दौरान भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर क्षेत्रों में फायरिंग की। नियंत्रण रेखा के पार से की गई गोलीबारी में जहां छोटे हथियारों का इस्तेमाल हुआ, वहीं पाकिस्तान ने आर्टिलरी फायर भी किया।

पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का भारतीय सेना ने भी उचित और त्वरित जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन के परिणामस्वरूप 13 नागरिक मारे गए हैं। सभी नागरिक जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मारे गए हैं। कुल 59 नागरिक घायल हुए हैं, जिनमें से 44 पुंछ के हैं।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या की थी। आतंकी सीमा पार से आए थे और इनकी ट्रेनिंग भी पाकिस्तान में हुई थी। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए।

कार्रवाई में कई आतंकी ढेर हो गए। वहीं, उनके ठिकाने भी नष्ट कर दिए गए हैं। लेकिन, पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पार से अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। इससे सामान्य नागरिक प्रभावित हुए हैं।
 
यह भी पढ़ें-

ऑपरेशन सिंदूर: पाक के शेयर बाजार में 14% गिरावट, 16,700 अंक लुढ़के!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें