29 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमदेश दुनियानासिक से देवास तक भारत की विजय के लिए यज्ञ और पाठ...

नासिक से देवास तक भारत की विजय के लिए यज्ञ और पाठ का आयोजन !

1971 युद्ध और कारगिल जैसे ऐतिहासिक अभियानों में भाग ले चुके पूर्व सैनिकों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और पूजा-अर्चना के जरिए भारतीय सेना की सफलता के लिए प्रार्थना की।

Google News Follow

Related

भारत के विभिन्न हिस्सों में जहां एक ओर सीमाओं पर सैन्य तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर देश के धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्रों में भी देशभक्ति की लहर दिखाई दे रही है। नासिक के स्वामी अनिकेत जी शास्त्री के आश्रम में आयोजित ‘युद्ध विजय यज्ञ’ और देवास के खेड़ापति हनुमान मंदिर में किए गए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ इसी भावना के प्रतीक हैं।

नासिक में युद्ध विजय यज्ञ का आयोजन अखिल भारतीय संत समिति और धर्म समाज के महाराष्ट्र प्रमुख डॉ. अनिकेत शास्त्री महाराज के नेतृत्व में हुआ। इस यज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति और भारत की विजय के लिए सामूहिक प्रार्थना करना था। सैकड़ों श्रद्धालुओं और संतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन किया गया, जिसने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

डॉ. अनिकेत शास्त्री महाराज ने इस मौके पर कहा, “यह युद्ध विजय यज्ञ विश्व शांति और भारत की विजय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यज्ञ समाज को एकजुट करने और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है। हमारी कामना है कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति विश्व में शांति की आधारशिला बने।”

इस आयोजन ने स्पष्ट किया कि भारत की आध्यात्मिक परंपरा न केवल आत्मिक उन्नति का मार्ग है, बल्कि देशहित और मानव कल्याण के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा सकती है।

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश के देवास में भी देशभक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां के प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों ने देश की सुरक्षा और पाकिस्तान के खिलाफ विजय के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया। 1971 युद्ध और कारगिल जैसे ऐतिहासिक अभियानों में भाग ले चुके पूर्व सैनिकों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और पूजा-अर्चना के जरिए भारतीय सेना की सफलता के लिए प्रार्थना की।

एक पूर्व सैनिक ने भावुक स्वर में कहा, “हमने अपनी जवानी में देश की सेवा की है। आज भले ही रिटायर हैं, लेकिन दिल अब भी देश के लिए धड़कता है। हमारी प्रार्थना है कि भारत की सेना हर चुनौती में विजयी हो।”

स्थानीय नागरिकों ने भी इस आयोजन में भाग लेकर देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया।

नासिक और देवास से उठी ये आवाज़ें बताती हैं कि भारत सिर्फ सीमाओं पर ही नहीं, मंदिरों और आश्रमों से भी अपनी एकजुटता, श्रद्धा और शक्ति का संदेश दुनिया को दे रहा है। धर्म और देशभक्ति का यह अद्वितीय संगम आज के भारत की आत्मा को जीवंत करता है।

यह भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए यह 5 मोस्ट वांटेड आतंकवादी !

कोहली भी करेंगे टेस्ट क्रिकेट को अलविदा? इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI को दी संन्यास की सूचना

महिला फुटबॉल को नई उड़ान: महिला विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाई गई।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,171फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें