29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमक्राईमनामाबांग्लादेश सीमा के पास फर्जी आधार रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार​!

बांग्लादेश सीमा के पास फर्जी आधार रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार​!

शुभम बजाज ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ और गहन जांच के बाद ही मामले में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Google News Follow
भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में फिर से अवैध आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। रानीनगर के बाद इस बार सागरपाड़ा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर इलाके में फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में सागरपाड़ा थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार दोनों युवकों के नाम सनाउल्लाह शेख और अनवर रहमान हैं। वे सागरपाड़ा थाना क्षेत्र के बरोमसिया गांव के रहने वाले हैं।

उनके पास से कई फर्जी आधार कार्ड, दो लैपटॉप, दो स्कैनर, एक फिंगर प्रिंट मशीन (बायोमेट्रिक), दो स्मार्टफोन और एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया है। फर्जी आधार कार्ड घोटाले में कोई और शामिल है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आईपीएस शुभम बजाज ने बताया कि रानीनगर और सागरपाड़ा से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात सागरपाड़ा बाजार में जानकारी मिलने पर हमने छापामारी की। इस दौरान दुकान में फर्जी आधार कार्ड बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो स्मार्टफोन, चार सिम कार्ड, तीन प्रिंटेड आधार कार्ड सीज किए गए हैं। आरोपियों को सात दिन के पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

​शुभम बजाज ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ और गहन जांच के बाद ही मामले में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में कार्रवाई करते हुए रानी नगर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं शुक्रवार को सागरपाड़ा में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा भी जो लोग इसमें शामिल हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए टीम को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

रानीनगर थाना अंतर्गत कटलामार इलाके में फर्जी आधार कार्ड तैयार करने के आरोप में रानीनगर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अबू सुफिया, रफीकुल इस्लाम और मोहम्मद जलाल उद्दीन के रूप में हुई।

 
यह भी पढ़ें-

झूठ बोलना शहबाज शरीफ की मजबूरी है: डिफेंस एक्सपर्ट जीजे सिंह​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें