27.7 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमक्राईमनामाट्रेन मूवमेंट की वीडियो के मिलते थे 5 हजार, पाकिस्तानी एजेंटों को...

ट्रेन मूवमेंट की वीडियो के मिलते थे 5 हजार, पाकिस्तानी एजेंटों को देता था खुफिया जानकारी!

जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि वह किस हद तक जासूसी नेटवर्क में शामिल था और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान समर्थक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में हरियाणा पुलिस ने एक और चौंकाने वाली गिरफ्तारी करते हुए उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना निवासी नौमान इलाही को पानीपत से गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने और संवेदनशील सूचनाएं साझा करने का आरोप है।

24 वर्षीय नौमान इलाही पानीपत की एक कंबल बुनाई फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह ट्रेन मूवमेंट की वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले उसे प्रति वीडियो 4 से 5 हजार रुपये मिलते थे। हरियाणा पुलिस के एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया, “नौमान को खुफिया एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ इंडस्ट्रियल एरिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और पूछताछ जारी है।”

जांच में यह भी सामने आया है कि नौमान पहले कैराना में पासपोर्ट एजेंट का काम करता था। इसी दौरान उसका संपर्क एक व्यक्ति ‘काना’ से हुआ, जो करीब 30 साल पहले भारत छोड़कर पाकिस्तान में बस चुका था और अब वहीं से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। बताया गया है कि काना पहले भी हथियारों की तस्करी जैसे मामलों में संलिप्त रह चुका है और कैराना में लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नौमान इलाही पाकिस्तान भी जा चुका है और वहां उसके कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं। आशंका है कि इन पारिवारिक संबंधों की आड़ में वह ISI एजेंटों से जुड़ा और उनके इशारों पर काम करने लगा। नौमान के पाकिस्तान से संबंधों और संपर्कों की पुष्टि के लिए एजेंसियां उसके मोबाइल और डिजिटल डेटा की गहन जांच कर रही हैं।

यह भी पता चला है कि वह अकसर रेलवे स्टेशन पर जाकर सेना की आवाजाही से संबंधित गतिविधियों की वीडियो बनाता था और उन्हें पाकिस्तानी एजेंटों को भेजता था। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि उसने औद्योगिक क्षेत्र और अन्य रणनीतिक ठिकानों से जुड़ी जानकारियां भी पाकिस्तान पहुंचाई हैं।

परिवार के अनुसार, नौमान सिर्फ 10वीं कक्षा तक पढ़ा है और पांच महीने पहले ही अपनी बहन के साथ पानीपत में रहने आया था। अब जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि वह किस हद तक जासूसी नेटवर्क में शामिल था और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद नौमान इलाही की गिरफ्तारी ने यह साफ कर दिया है कि आईएसआई भारत में अपने नेटवर्क को विस्तार देने की कोशिश में है और आम नागरिकों को पैसे और लालच देकर अपने मकसद के लिए इस्तेमाल कर रही है। यह भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर चेतावनी है।

यह भी पढ़ें:

19 मई 2025 का राशिफल: सप्ताह के शुरवाती दिन की जानें और दशा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें