29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

Google News Follow

मुंबई।  टीवी सीरियल में अपनी दमदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। शुक्ला बिग बॉस -13 के विनर थे। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से फैंस और इंडस्ट्री को सदमा पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को मैसिव हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अस्पताल में बीती रात को ही दवाइयां ली थीं, वहीं आज यानी गुरुवार को उनके निधन की दुखद खबर ने सभी को गहरा सदमा दिया। सिद्धार्थ टीवी शो ‘बालिका वधू’ में अहम किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस -13 भी जीता था। बताया जा रहा है कि उनके निधन की खबर की पुष्टि कूपर अस्पताल के ऑफिशियल ने की है।
बता दें कि सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। सिद्धार्थ ने 2008 में शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से एक्टिंग डेब्यू किया था।
जिसके बाद 2014 में उन्होंने बॉलीवुड में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में सपोर्टिंग रोल भी किया था। वो बिग बॉस के अलावा रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आए थे। बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली। उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया। दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे।
इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नज़र आए थे। उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट भी किया था। सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई के हिंदु ब्राहम्ण परिवार में हुआ था। अपने मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें