30 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडअथिया शेट्टी लेंगी केएल राहुल के साथ सात फेरे?

अथिया शेट्टी लेंगी केएल राहुल के साथ सात फेरे?

जनवरी में सात फेरे लेंगे अथिया शेट्टी- के एल राहुल।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल के अफेयर की खबरें काफी समय से चर्चा में रही हैं। वहीं दोनों की शादी की खबरें आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पिछले कई साल से एक-दूसरे को डेट कर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि रिपोर्ट के अनुसार, अथिया शेट्टी और के एल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अथिया को कई इवेंट्स में के एल राहुल के साथ देखा गया है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल का प्यार किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं।  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की रस्में 21 से 23 जनवरी 2023 तक होंगी। वहीं इस कपल की शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। खबर है कि दिसंबर में सभी को इन्विटेशन्स मिल जाएंगे। 21जनवरी से शुरू होने वाले प्री-वेडिंग फंक्शन्स में हल्दी, मेहंदी और संगीत रखा जाएगा। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल और अथिया दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़े सभी सेलिब्रिटीज शामिल होंगे।हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दावा यह भी किया गया है कि इस समारोह को किसी बैंकेट हॉल में नहीं बल्कि सुनील शेट्टी के खंडाला वाले आलीशान घर ‘जहान’ में किया जाएगा।   

आपको बता दें कि, केएल राहुल ने बीसीसीआई से शादी की छुट्टी भी ले ली है। दरअसल, क्रिकेट प्लेयर ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बाद ब्रेक मांगा है। बीसीसीआई के सदस्य का कहना है कि राहुल ने निजी कारणों से छुट्टी की मांग की है। वहीं सुनील शेट्टी भी इस बात को बोल चुके हैं कि उनकी बेटी और राहुल की शादी जल्द होने वाली है और कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों नए साल की शुरुआत में यानी जनवरी महीने में सात फेरे लेंगे। 

ये भी देखें 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के थलाइवा रजनीकांत का 72 वां जन्मदिन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें