27.3 C
Mumbai
Monday, July 6, 2026
होमबॉलीवुडरातोंरात दर्शकों के दिल पर राज करने वाली रति अग्निहोत्री, जानें आजकल कहां...

रातोंरात दर्शकों के दिल पर राज करने वाली रति अग्निहोत्री, जानें आजकल कहां हैं ?

Google News Follow

Related

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री को बचपन से एक्टिंग करने का शौक था। रति ने महज 10 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। लेकिन फ़िल्मी पर्दे पर 16 साल की उम्र में आईं। एक्ट्रेस ने 1979 में फ़िल्म पुदिया वरपुकल तमिल की थी, जिसके बाद वह रातोंरात सुपरस्टार बन गई। तमिल फिल्म निर्देशक भारती राजा की खोज रति आजकल फिल्मों से दूर हैं,लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उनके अभिनय के कायल हैं। बहरहाल रति अग्निहोत्री अपने बच्चों के साथ समय बिता रही हैं। फिल्मों से दूर होने के बाद एक्ट्रेस 2015 में चर्चा में आईं थी, जब एक्ट्रेस ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। एक्ट्रेस ने शिकायत में कहा था कि उनके पति मारपीट करते हैं।
और रातोंरात सुपरस्टार बन गई: 1979 में फ़िल्म पुदिया वरपुकल से रति ने करियर की शुरुआत की थी, इस फिल्म से वह रातोंरात सुपरस्टार बन गई थीं।  रति की एक्टिंग और खूबसूरती दोनों पर फैंस फिदा हो गए थे। कहते हैं कि एक्ट्रेस ने करीब 3 सालों में 32 कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में काम किया। साउथ में अपार सफलता पाने के बाद रति अग्निहोत्री ने बॉलीवुड में कदम रखा था। बॉलीवुड में भी पहली ही फिल्म से वह स्टार बन गई थीं। उन्होंने 1981 में रिलीज हुई फिल्म एक दूजे के लिए से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह फर्ज और कानून, कुली, तवायफ, हुकूमत जैसी अनगिनत फिल्मों में नजर आईं।
करियर के पीक पर की शादी: रति अग्निहोत्री ने बिजनेसमैन और आर्किटेक्ट अनिल विरमानी से शादी की थी।करियर के पीक पर एक्ट्रेस ने 1985 को सात फेरे लिए थे।शादी के बाद रति ने खुद को पूरी तरह से फिल्मों से दूर कर लिया था। फिल्मों से दूर होने के बाद एक्ट्रेस 2015 में तब सुर्खियों में आईं थी, जब एक्ट्रेस ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने थाने जाकर पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। एक्ट्रेस ने शिकायत में कहा था कि अनिल उनके साथ मारपीट करते हैं और साथ ही उनका मानसिक शोषण भी करते हैं।
एक्ट्रेस ने कहा था कि वह 30 साल से ये सब झेल रही हैं ,हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने पति से तलाक भी ले लिया था। शादी के बाद रति ने अपने फ़िल्मी करियर में एक लम्बा ब्रेक लिया था। शादी के करीब 16 साल बाद वह बड़े पर्दे पर फिल्म कुछ खट्टी-कुछ मीठी में दिखाई दीं ।इस फिल्म में उन्होंने काजोल की ग्लैमरस माँ का किरदार निभाया था। इस फिल्म के अलावा वह यादें जैसी फिल्म में भी दिखाई दीं। इसके साथ ही वह साल 2016 में एक तेलुगु फिल्म में नजर आई थीं।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,156फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें