29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमबॉलीवुडपोर्नोग्राफी केस में बोली शिल्पा,काम में व्यस्त थी, पता नहीं था कि...

पोर्नोग्राफी केस में बोली शिल्पा,काम में व्यस्त थी, पता नहीं था कि राज क्या कर रहे हैं?

Google News Follow
मुंबई। पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में 43 गवाहों के नाम शामिल हैं। इसमें राज कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का भी बयान दर्ज किया गया है। जिसमें शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा केस में कहा है कि ‘मै अपने काम में बिजी थी, मुझे नहीं पता कि राज कुंद्रा क्या कर रहे हैं।’ बता दें कि राज कुंद्रा पर एडल्ट फिल्म बनाने का आरोप है और जेल में हैं।
मुंबई पुलिस ने जानकारी साझा की है क‍ि चार्टशीट में 43 गवाहों के बयान र‍िकॉर्ड क‍िए गए हैं।  इन 43 गवाहों में राज कुंद्रा की पत्‍नी और एक्‍ट्रेस श‍िल्‍पा शेट्टी और शर्ल‍िन चोपड़ा भी शाम‍िल हैं।  इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को बताया है कि अपने काम में बहुत बिजी थी, नहीं जानती थी राज कुंद्रा क्या कर रहे थे। उनका ये बयान मुंबई पुलिस द्वारा कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज के आईटी प्रमुख रियान थोर्प के खिलाफ पोर्न रैकेट मामले में दायर 1500 पन्नों की चार्जशीट का हिस्सा है। श‍िल्‍पा ने अपने बयान में कहा कि राज कुंद्रा ने साल 2015 में वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुरुआत की थी। मैं उनके साथ साल 2020 तक निदेशकों में शामिल थीं, लेकिन फिर में मैंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया।
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस साल अप्रैल में इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ पहला चार्जशीट दायर किया था। कुंद्रा और थोर्प को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और अभी वे न्यायिक हिरासत में हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर एडल्ट वीडियो बनाने और उन्हें ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप है। पुलिस का आरोप है कि राज कुंद्रा ने ऐप्स के जरिये पिछले एक साल अगस्त से दिसंबर के बीच 1.17 करोड़ रुपये कमाए।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें