25 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के 'नया अंत' पोस्ट के बाद अटकलों का बाजार...

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के ‘नया अंत’ पोस्ट के बाद अटकलों का बाजार गरम

Google News Follow

Related

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा केस में मुंबई क्राइम ब्रांच के 1500 पन्नों की दायर की गई चार्जशीट के बाद एक पोस्ट किया है। फ़िलहाल शिल्पा शेट्टी खुद को प्रेरणादायक मैसेज से खुद को मोटिवेट कर रही हैं। इंस्टा पर उन्होंने एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है नया अंत (न्यू इंडिंग)। इस पोस्ट के बाद कई तरह के अटकलें लगने लगे हैं।

इस पोस्ट में कार्ल बार्ड का एक कोट था जिसमें लिखा था- “भले ही इंसान पीछे नहीं जा सकता और एक नई शुरुआत नहीं कर सकता, लेकिन वह भी से शुरू कर सकता है और एक नया अंत कर सकता है।” शिल्पा शेट्टी के नोट बुक में लिखा है- हालांकि कोई भी पीछे जाकर एक नई शुरुआत नहीं कर सकता, लेकिन इसकी शुरुआत अभी से कर सकता है और एक नया अंत कर सकता है।

नोट में आगे बताया गया है कि कैसे इंसान अपने गलत डिसीजन, गलतियों के बारे में सोचने और एनालाइज करने में अपना समय बर्वाद कर देता हैं और ‘काश’  जैसे शब्द में सिमट कर रह जाता है। नोट में आगे लिखा है – हम कितना भी सोच-विचार कर लें, लेकिन चाहकर भी उन गलतियों को सुधार नहीं सकते हैं। हम अपने पास्ट को बदल नहीं सकते हैं, लेकिन बेहतर निर्णय लेने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। इस नोट का अंतिम पैराग्राम का विचार के साथ किया गया है। जिसमें लिखा है – मुझे उन चीजों से डिफाइन करने की जरूरत नहीं है, जो मैंने अतीत में किया हैं। हम अपना फ्यूचर वैसा बना सकते हैं, जैसा हम चाहते हैं।

हाल ही में मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, जिसमें शिल्पा शेट्टी का बयान सामने आया है, जो उन्होंने पुलिस को दिया था। एक्ट्रेस शिल्पा ने पुलिस को बताया कि वह अपने काम में व्यस्त थी और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके पति क्या कर रहे हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एडल्ट वीडियो बनाने और उन्हें  ऐप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया गया है। फ़िलहाल राज कुंद्रा जेल में हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,095फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें