29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटगणेशोत्सव मना कर मुंबई लौट रहे लोग कराएं कोरोना जांच,BMC ने खोले...

गणेशोत्सव मना कर मुंबई लौट रहे लोग कराएं कोरोना जांच,BMC ने खोले 266 जांच केंद्र

Google News Follow

मुंबई। गणेशोत्सव समाप्त होने के बाद अब बड़ी संख्या में कोंकण गए लोग महानगर में वापस आएंगे। इसलिए मुंबई मनपा (बीएमसी) चाहती है कि एहतियात के तौर पर अपने गृहनगर से शहर लौट रहे लोग कोरोना की जांच कराए। अतिरिक्त मनपा आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) सुरेश काकाणी ने बताया कि मनपा ने गणपति उत्सव मनाने के बाद मुंबई लौटे लोगों की मुफ्त आरटी-पीसीआर जांच करने वाले 266 केंद्र स्थापित किए हैं।

छोटी सी बच्ची को लगेगा 16 करोड़ का इंजेक्शन,पीएम सीएम से मदद की गुहार

उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन महत्वपूर्ण हैं। बीएमसी ने गणपति उत्सव के बाद मुंबई लौटने वालों के लिए मुफ्त आरटी-पीसीआर जांच करने वाले 266 केंद्र स्थापित किए हैं। लोगों के नमूनों की जांच के परिणाम उनके घर पहुंचा दिए जाएंगे।’’ मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा, “लोगों को ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वे अपने गृहनगर में दूसरों के संपर्क में आए होंगे। लोगों को यहां स्थापित जांच केंद्रों का लाभ उठाना चाहिए। सावधानियां संक्रमण को और फैलने से रोकने में मदद करेंगी। सभी के लिए टीके उपलब्ध हैं। लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।’’ मुंबई में शुक्रवार को संक्रमण के 434 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 7,37,164 और कुल मृतक संख्या 16,042 हो गई है। शहर में अभी 4,658 मरीज उपचाराधीन हैं।

सोमवार को मुंबई में भारी बरसात
मुंबई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संभावना जताई है कि सोमवार से महाराष्ट्र के विदर्भ और मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान है। यहां क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शुभांगी भूटे ने कहा, ‘‘बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है। जैसे-जैसे यह और तेज होगा, महाराष्ट्र में 20 सितंबर से और बारिश होगी।’’ उन्होंने कहा, सबसे पहले विदर्भ क्षेत्र में बारिश होगी। हालांकि यह ज्यादातर पूर्व से पश्चिम तक राज्य के उत्तरी हिस्से को कवर करेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसके बाद, उत्तरी महाराष्ट्र के बाद पालघर, ठाणे और मुंबई के तटीय जिलों में बारिश होगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें