नई दिल्ली। ब्लड कैंसर से जूझ रही किरण खेर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह फैली हुई है. अब उनके पति अनुपम खेर ने किरण खेर के पूरी तरह से स्वस्थ होने की जानकारी ट्वविटर पर दी है और लोगों से कहा कि किसी प्रकार की नकारात्मक खबर न फैलाएं। अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘किरण के स्वास्थ्य को लेकर कई अफवाहें हैं। यह सब गलत है। वह बिल्कुल ठीक हैं। यही नहीं उन्होंने आज दोपहर को कोविड का दूसरा वैक्सीनेशन लिया। मैं लोगों से निवेदन करता हूं कि इस तरह की निगेटिव खबरें ना फैंलाएं। धन्यवाद। सुरक्षित रहें।‘ बता दें कि एक अप्रैल को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझ की थी कि किरण खेर को ब्लड कैंसर है।
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]



