30 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमबॉलीवुडओपनिंग डे पर 'अवतार द वे ऑफ वाटर' ने की ताबड़तोड़ कमाई

ओपनिंग डे पर ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने की ताबड़तोड़ कमाई

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' की कमाई में आई भारी गिरावट

Google News Follow

Related

जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। 16 दिसंबर यानी शुक्रवार को रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म ने दर्शकों के इंतजार को खत्म किया है। वहीं फिल्म ने अनुमान के मुताबिक पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। और अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कमाई में भारी गिरावट ला दी है। क्या साउथ और क्या हिंदी सभी फिल्मों को पछाड़कर ‘अवतार 2’ काफी आगे निकल गई है। वहीं पिछले हफ्ते काजोल और विशाल जेठवा की ‘सलाम वेंकी’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा पाई। यानी काजोल की यह फिल्म भी साल 2022 की फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो गई है।    

निर्देशक जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ समुद्र और उनके बीच नावी की बसी नीली दुनिया से रूबरू कराती है। ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ की लोगों का बेहतरीन रिस्पॉन्स देखने को मिला, जिसका नतीजा था कि फिल्म ने पहले दिन 38 करोड़ रुपये की कमाई की है। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद लौटी फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने पहले दिन कलेक्शन के मामले में कई हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ा है। मार्वल यूनिवर्स की सुपरहिट फिल्म ‘स्पाइडर मैन- नो वे होम’ 32 करोड़ और ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ 31 करोड़ का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्मों को पछाड़ दिया है।  

ये भी देखें 

मत्स्य अवतार से जुड़ी है हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ की कहानी?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें