29 C
Mumbai
Monday, September 28, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडभोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह हो सकती हैं गिरफ्तार,जाने क्या है वजह?  

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह हो सकती हैं गिरफ्तार,जाने क्या है वजह?  

पुलिस ने अक्षरा सिंह के घर के बाहर नोटिस चिपकाया  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह मामला एक साल पुराना है। जब उन्होंने बिहार के बाहुबली मुन्ना शुक्ला के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थी, जहां फायरिंग हुई थी। अब उसी केस में पुलिस ने अक्षरा सिंह के घर के बाहर नोटिस चिपकाया है। जिसमें उन्हें कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। अगर अक्षरा सिंह कोर्ट में पेश नहीं होती हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।  यह नोटिस अक्षरा के कंकड़बाग स्थित आवास पर चिपकाया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के भतीजे उपनयन संस्कार में  अक्षरा सिंह का प्रोग्राम रखा गया था। इसी समय फायरिंग हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने अक्षरा सिंह, मुन्ना शुक्ला और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

 हालांकि अक्षरा सिंह को छोड़कर अन्य आरोपियों ने इस केस कोर्ट से जमानत ले ली। लेकिन अक्षरा ने जमानत नहीं ली है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उनके खिलाफ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह अभी मुंबई में हैं। पुलिस का कहना है की जरूरत पड़ी तो मुंबई एक टीम भेजी जा सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर अक्षरा कोर्ट में शामिल नहीं होती हैं तो गिरफ्तारी या कुर्की भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें 

ट्विवटर के दिवालिया होने की आशंका?, एलन मस्क ने बैठक में कही ये बात

 सानिया और शोएब मलिक का तलाक? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें