27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमबॉलीवुडभोजपुरी फ़िल्म सिंह साहब: द राइजिंग ने जीता दर्शकों का दिल

भोजपुरी फ़िल्म सिंह साहब: द राइजिंग ने जीता दर्शकों का दिल

आरआर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फ़िल्म सिंह साहब: द राइजिंग की निर्मात्री गीता सिंह, चंदा सिंह और नीतू सिंह है। 

Google News Follow

भोजपुरी की बहुचर्चित फ़िल्म सिंह साहब: द राइजिंग शुक्रवार को सिनेमा घरों मे रिलीज हुई। यह फिल्म उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मुंबई और गुजरात मे एक साथ रिलीज हुई. इस फ़िल्म को जिसने भी देखा वे तारीफ करने से चुके नहीं। गोरखपुर के विजय पैलेस में फ़िल्म देखकर बाहर निकले सबकी आंखें नम थी। यही हाल रिलीज हुए लगभग सभी सिनेमा घरों की रही। परिवार और समाज के प्रति सिंह साहब ने जिस तरह से अपने दायित्व का निर्वहन किया, उसी को फ़िल्म मे दर्शाया गया है।

सिंह साहब की भूमिका निभा रहे देव सिंह को लोगों ने अब तक खलनायक के रूप में देखा था। अब बतौर नायक उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार में जान डाल दी है।  सिंह साहब की धर्म पत्नी की भूमिका निभा रही, अंजना सिंह गांव की आम गृहणी की भूमिका में काफ़ी जंची है। सिंह साहब के बड़े भाई की भूमिका निभा रहे सुशील सिंह का नेचुरल एक्टिंग, रिंकू भारती का देसीपन, एक पिता के रूप में जेपी सिंह, मां की भूमिका में  वीणा पांडेय ने जान डाल दी है।

गौरतलब है कि, आरआर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फ़िल्म सिंह साहब: द राइजिंग की निर्मात्री गीता सिंह, चंदा सिंह और नीतू सिंह है।  जबकि निर्देशक धीरज पंडित हैं , फ़िल्म की कहानी शुभम सिंह ने लिखी है। जबकि गीतकार मुसाफिर जौनपुरी और संगीतकार  अरविन्द लाल यादव हैं।  फ़िल्म में देव सिंह, अंजना सिंह के साथ सुशील सिंह, वीणा पांडेय, रिंकू भारती, दिवाकर श्रीवास्तव, संतोष पहलवान, अरुण सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें 

 

‘इजरायल-फिलिस्तीन’युद्ध: शोक मनाने वालों को बताया ‘पाखंडी’; स्वरा भास्कर ने किया पोस्ट​?

इजरायल से विशेष विमान से लौटे 212 भारतीय, PM मोदी का किया धन्यवाद        

दिल्ली में हैवानियत: सिरफिरे आशिक ने लड़की पर किया 13 बार वार       

Pune World Cup 2023: नहीं मिल रहे पुणे मैच के टिकट,आखिरकार रोहित पवार ने कहा..!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें