Bipasha pregnant: इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की दो फोटो की शेयर  

Bipasha pregnant: इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की दो फोटो की शेयर  

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर कर यह कन्फर्म किया कि वे मां बनने वाली हैं। वे दोनों तस्वीर में अपने पति करण ग्रोवर के साथ हैं। एक तस्वीर में करण ग्रोवर बिपाशा बसु के पेट को चूम रहे हैं। जबकि, दूसरे में करण ग्रोवर उनके साथ खड़े हैं। साथ ही उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर उन्होंने यह जानकारी दी है।

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने एक पोस्ट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा नया समय, नया फेज नई रोशनी ने हमारे जीवन में एक नया मोड़ लाया है। यह हमारे जीवन को पहले से और सम्पूर्ण का अहसास हो रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि  पहले हम दोनों अलग अलग थे। उसके बाद मिले और फिर हम एक साथ हो गए। साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि हम दोनों के लिए प्यार ज्यादा है। इसलिए हम लोगों ने दो बजाय तीन होने का निर्णय लिया। और हमारा एक परिवार होगा।

अभिनेत्री बसु ने अपने फैंस के लिए भी मैसेज छोड़ा है। उन्होंने फैंस का शुक्रिया करते हुए कहा कि आप सभी के प्यार के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। आप लोग दुआएं हमारे साथ रहेंगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। कुछ समय में ही बसु के पोस्ट को  लाइक्स और कमेंट कर उनके फैंस बधाई दिए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबर आई थी। हालांकि उस समय अभिनेत्री ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया था।लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा था कि बसु मां बनने वाली हैं।

ये भी पढ़ें 

 

खुदरा के बाद सरकार को अब थोक महंगाई ने दी राहत, जुलाई में आई कमी 

Exit mobile version