35 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्मदिन, बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस की लिस्ट में...

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्मदिन, बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार

उत्तर प्रदेश के आयोध्या में 1 मई 1988 को अनुष्का का जन्म हुआ था।

Google News Follow

Related

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में शामिल है। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अनुष्का आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का का जन्म एक मई 1988 को उत्तर प्रदेश के आयोध्या में हुआ था।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शुरुआत में पत्रकार बनना चाहती थीं। इसी के साथ मॉडलिंग में भी उनकी दिलचस्पी थी। उन्हें पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट किस्मत से मिला था। 2007 में अनुष्का को अपने करियर का पहला ब्रेक मिला। इस दौरान उन्हें लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग करने का मौका मिला।

अनुष्का ने महज एक साल ही अपने मॉडलिंग करियर को दिया इसके बाद उन्हें बिग बजट फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च किया गया। इसी दौरान उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। उनकी पहली फिल्म 2008 में रिलीज हुई ‘रब ने बना दी जोड़ी थी। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

अनुष्का ने बॉलीवुड के बड़े से बड़े एक्टर के साथ काम किया है। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान जैसे सितारों का नाम शामिल है। अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है।

ये भी देखें 

Jiah suicide case: सबूत के अभाव में सूरज पंचोली बरी, जाने CBI कोर्ट ने क्या कहा?  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,060फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें