28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामाJiah suicide case: सबूत के अभाव में सूरज पंचोली बरी, जाने CBI...

Jiah suicide case: सबूत के अभाव में सूरज पंचोली बरी, जाने CBI कोर्ट ने क्या कहा?  

अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून 2013 में आत्महत्या की। जिया खान अपने जुहू के फ़्लैट में मृत पाई गई थी। इस घटना के चार दिन बाद यानी 7 जून को  जिया की बहन को  एक लेटर मिला था।

Google News Follow

Jiah khan suicide case: जिया खान सुसाइड केस में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया है। एक दशक पुराने मामले में कोर्ट ने सूरज पंचोली से कहा कि सबूतों के अभाव में आपको को दोषी नहीं मान सकता है। इसलिए बरी किया जाता है। गौरतलब है 20 अप्रैल को सीबीआई के स्पेशल जज एस सैय्यद ने दोनों पक्षों की ओर से जिरह सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सूरज पंचोली पर टॉर्चर करने का आरोप: गौरतलब है कि,जिया सुसाइड केस में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का नाम सामने आया था। सुसाइड के बाद जिया के रूम से पुलिस सुसाइड नोट बरामद किया था जिसमे सूरज पंचोली पर टॉर्चर करने और धोखा देने का आरोप लगाया गया था। जिसके आधार पर सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि सूरज पंचोली और जिया खान रिलेशनशिप में थे। नोट के आधार पर सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगा था। जबकि जिया खान की मां ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे लटकाया गया।

3 जून 2013 को की थी आत्महत्या: अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून 2013 में आत्महत्या की। जिया खान अपने जुहू के फ़्लैट में मृत पाई गई थी। इस घटना के चार दिन बाद यानी 7 जून को  जिया की बहन को  एक लेटर मिला था। जिसमें सूरज पंचोली को संबोधित कर लिखा गया था। इसके बाद 11 जून को सूरज पंचोली को जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में  गिरफ्तार किया गया था। वहीं, 1 जुलाई 2013 को सूरज पंचोली को इस मामले में जमानत मिल गई थी।

सुसाइड नहीं मर्डर है: गौरतलब है कि, इस घटना के बाद जिया खान की मां राबिया खान ने गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने इस घटना को सुसाइड के बजाय मर्डर बताया था। उनका कहना था कि  जिया खान के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, जो फांसी लगाने से नहीं हो सकते। उन्होंने दावा किया था कि जांच के दौरान जो सबूत मिले हैं उससे लगता है कि मेरी बेटी को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। राबिया खान की मांग पर ही इस केस को 2014 में सीबीआई को सौंप दिया गया था। जिसके बाद पड़ताल के बाद जांच एजेंसी ने 2016 में कहा था कि जिया खान ने ख़ुदकुशी की है न की उसका मर्डर हुआ है।

2021 में पीएम मोदी को खत: वहीं, इस मामले में राबिया खान ने 2021 में पीएम मोदी को खत लिखकर इस मामले में न्याय की गुहार लगाई थी। राबिया जांच एजेंसी सीबीआई के इन्वेस्टिगेशन से खुश नहीं थी। उन्होंने कहा था कि  जांच में सामने आया है कि जिया खान के शरीर के हिस्सों पर चोट है जो यह बताता है कि उसे मारकर फांसी पर लटकाया गया है।

ये भी पढ़ें 

जिया खान मामले में आज आएगा फैसला, 10 साल बाद मिलेगा न्याय

Umesh pal murder: असद खुद को बचाने बनाई थी प्लानिंग, जानिए क्या थी तैयारी

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सभा स्थल पर तोड़फोड़, इंटरनेट बंद 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें