28.8 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमबॉलीवुडजिया खान मामले में आज आएगा फैसला, 10 साल बाद मिलेगा न्याय

जिया खान मामले में आज आएगा फैसला, 10 साल बाद मिलेगा न्याय

जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को आत्मत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने बीते 3 जून 2013 को अपने फ्लैट पर मृत पाई गई थीं। आत्महत्या के बाद अभिनेत्री के घर से छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला था, इस नोट को जिया खान द्वारा लिखित बताया गया था। उसके अनुसार जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। फिल्म निशब्द से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जिया खान को गुजरे 10 साल हो गए हैं।

इस मामले में 20 अप्रैल को सीबीआई के विशेष जज एएस सैयद ने दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला अगली सुनवाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। अब जिया खान मामले पर आज यानि 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे सीबीआई की विशेष अदालत अपना अंतिम फैसला सुनाएगी।

दिवंगत अभिनेत्री की मां राबिया खान ने भी इस मामले में सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था। वहीं बीते दिनों जब जिया खान की मां ने सीबीआई अदालत को बयान दिया तो उन्होंने कहा था कि सूरज जिया के साथ फिजिकल और मौखिक दोनों तरह से दुर्व्यवहार करता था। इसके बाद सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को गिरफ्तार किया गया था और दो सप्ताह से ज्यादा समय तक हिरासत में बिताने के बाद उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

इस मामले की सुनवाई मार्च 2019 में शुरू हुई थी। वहीं दिसंबर 2015 में बॉलीवुड एक्टर और जिया खान के कथित बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर दायर चार्जशीट में, सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। बाद में, राबिया ने फिर से उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और मामले को अमेरिकी जांचकर्ताओं, एफबीआई को स्थानांतरित करने की मांग की क्योंकि जिया एक अमेरिकी नागरिक थीं। हालांकि हाईकोर्ट ने राबिया खान की इस याचिका को खारिज कर दिया था।

ये भी देखें 

‘द केरल स्टोरी’ खोलेगी 32 हजार लड़कियों के धर्म परिवर्तन का राज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें