30 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमबॉलीवुडआर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपने बर्थडे से 4 दिन पहले की...

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपने बर्थडे से 4 दिन पहले की आत्महत्या

नितिन चंद्रकांत देसाई का शव कर्जत के नजदीक खालापुर रायगढ़ के स्टूडियो में मिला।   

Google News Follow

बॉलीवुड के जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने आत्महत्या कर ली। उनका शव कर्जत के नजदीक खालापुर रायगढ़ के अपने स्टूडियो में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस  मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो नितिन देसाई का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। नितिन देसाई ने देवदास और जोधा अकबर जैसी फिल्मों का आर्ट डायरेक्शन किया था। नितिन देसाई की आत्महत्या से फिल्म इंडस्ट्री  हैरान है।

नितिन देसाई की मौत पर एसपी का कहना है कि इस मामले की जांच हर एंगल से की जायेगी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर नितिन देसाई का शव एक रस्सी के सहारे लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  गौरतलब है कि नितिन देसाई ने  हम दिल दे चुके सनम, लगान, मिशन कश्मीर, खाकी, स्वदेश जैसी फिल्मों के लिए प्रोडक्शन डायरेक्टर के रूप में काम किया है। वहीं उन्होंने जोधा अकबर और देवदास जैसी बेहतरीन फिल्मों में आर्ट  डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

नितिन देसाई को 2000 में हम दिल दे चुके सनम और 2003 में  देवदास के लिए बेस्ट कला निर्देशक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। बॉलीवुड में नितिन देसाई आर्ट डायरेक्टर के तौर पर ही काम करते थे। साथ ही वे मराठी इंडस्ट्री में भी सक्रिय थे।  उन्होंने कुछ मराठी फिल्मों का निर्देशन और प्रोड्यूस भी किये थे। साथ ही कई फिल्मों में अभिनय भी किया है।  उन्हें चार  बार नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
बताया जा रहा वह कि नितिन देसाई  राजनीति पार्टियों के लिए भी काम किया करते थे।  राजनीति पार्टियों के स्टेज उनके द्वारा ही डिजाइन किया जाता था। उन्होंने अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति के शो में भी आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। नितिन देसाई अपने जन्म दिन के चार दिन पहले ही मौत को गले लगा लिया। उनका जन्म 6 अगस्त 1965 में हुआ था। उन्होंने अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी को छोड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें 

 

 

शरद पवार को PM मोदी के साथ देखकर भड़के ओवैसी, कही ये बात… 

जौनपुर में मुहर्रम के दौरान लगे भारत विरोधी नारे, हरकत प्रशासन में कार्रवाई शुरू     

8 अगस्त से अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा चर्चा, पीएम मोदी 10 को देंगे जवाब   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें