31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमबॉलीवुड‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट तय, एक बार फिर हिंदुस्तान के लिए...

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट तय, एक बार फिर हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे सनी देओल

Google News Follow

Related

देशभक्ति से भरपूर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि सनी देओल की टीम एक बार फिर से देश के लिए लड़ने को तैयार है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निर्माताओं ने नए मोशन पोस्टर के जरिए बताया कि यह फिल्म 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में सनी देओल सैन्य वर्दी में जोश और देशभक्ति से भरे नजर आ रहे हैं, वहीं बैकग्राउंड में चिंगारियां उड़ती दिखाई दे रही हैं।

सनी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे, फिर एक बार। ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में आ रही।” इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसे गुलशन कुमार एवं टी-सीरीज के बैनर तले बनाया जा रहा है।

‘बॉर्डर 2’ भारतीय सैनिकों की वीरता, अदम्य साहस और बलिदान की भावनाओं को दर्शाएगी। यह 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। पहली फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, तब्बू, राखी गुलजार, पूजा भट्ट और अन्य सितारे थे।

सीक्वल में इस बार सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। हाल ही में पुणे के नेशनल डिफेंस एकेडमी में फिल्म का तीसरा शेड्यूल शुरू हुआ, जहां चारों कलाकारों ने एक ऊर्जावान गीत की शूटिंग की। इससे पहले अमृतसर शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।

फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है, और रिलीज डेट के ऐलान के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि ‘बॉर्डर 2’ भी देशभक्ति के जज़्बे को उसी तरह जीवंत करेगी, जैसे इसकी पहली किस्त ने किया था।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप-पुतिन की अलास्का मुलाकात: दुनिया की निगाहें शिखर सम्मेलन पर!

इंदापुर के कुख्यात गुंडे राजू भाले और उसके गैंग पर मकोका के तहत कार्रवाई!

बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर 140 करोड़ भारतीय चिंतित: पीएम मोदी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें