33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमबॉलीवुड'छत्रपति' का पहला पोस्टर रिलीज, इस साउथ एक्टर की बॉलीवुड में एंट्री

‘छत्रपति’ का पहला पोस्टर रिलीज, इस साउथ एक्टर की बॉलीवुड में एंट्री

टॉलीवुड अभिनेता बेल्लमकोंडा सई श्रीनिवास एसएस राजामौली की हिट तेलुगु फिल्म 'छत्रपति' के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं।

Google News Follow

साउथ सिनेमा अब दुनियाभर में अपनी धूम मचा रहा है। दर्शकों को जितना बॉलीवुड फिल्में देखने का इंतजार रहता है, उससे कई ज्यादा साउथ फिल्में देखने का इंतजार होता है। अब खबर है कि तेलुगु एक्टर बेल्लमकोंडा सई श्रीनिवास हिंदी सिनेमा का रुख कर रहे हैं। बेल्लमकोंडा सई की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है।

एसएस राजामौली की हिट तेलुगु फिल्म ‘छत्रपति’ के हिंदी रीमेक टॉलीवुड अभिनेता बेल्लमकोंडा सई श्रीनिवास नजर आने वाले हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म ‘छत्रपति’ की कहानी एक युवा शिवाजी और उसके परिवार की है। शिवा के परिवार को श्रीलंका में उसके समुदाय से अलग कर दिया जाता है और विशाखापट्टनम में उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर रखा जाता है। तब शिवा अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है और लोगों को इंसाफ दिलाने की कोशिश करता है।

गौरतलब है कि हिंदी में फिल्म ‘छत्रपति’ का निर्देशन वी वी विनायक कर रहे हैं। इस फिल्म को विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है। विनायक ने साउथ की कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अभी यह फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में है। वहीं हाल ही में, फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर के साथ ही ऑडियंस को फिल्म की रिलीज तारीख की भी जानकारी दी गई है।

अभिनेता बेल्लमकोंडा ने एक तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, छत्रपति 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है। आप सभी को अपनी मेहनत और एक्शन दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

ये भी देखें 

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस में फांसी लगाकर की आत्महत्या     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें