29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमबॉलीवुड'चॉकलेटी ब्वॉय' कुमार गौरव का आज जन्मदिन, जानें आजकल क्या कर रहे...

‘चॉकलेटी ब्वॉय’ कुमार गौरव का आज जन्मदिन, जानें आजकल क्या कर रहे हैं

Google News Follow

मुंबई। बॉलीवुड में लव स्टोरी’ फिल्म से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखने वाले कुमार गौरव का आज 61वां जन्मदिन है। कुमार गौरव उस दौर में लड़कियों के फेवरेट थे। कई सालों के गैप के बाद कुमार गौरव की फिल्म ‘गैंग’ 2000 में रिलीज हुई। इसके बाद उनकी एक और फिल्म ‘कांटे’ आई। फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिलने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

कुमार गौरव दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे हैं। 1981 में आई उनकी फिल्म ‘लव स्टोरी’ को उनके पिता ने प्रोड्यूस किया और राहुल रवैल ने निर्देशित किया। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री विजेता पंडित थीं। उस वक्त फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही। फिल्म की कहानी हो या इसके गाने, सभी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। कुमार गौरव उस दौर में लड़कियों के फेवरेट बन गए और उन्हें ‘चॉकलेटी ब्वॉय’ कहकर बुलाया जाने लगा।
एक बार कुमार गौरव ने कहा था कि ‘मैं अपनी जिंदगी में व्यस्त रहा हूं। मालदीव में मेरा ट्रैवेल बिजनेस है। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है। उनकी दो बेटियां साची और सिया हैं। मैं फिल्में नहीं कर रहा क्योंकि मुझे अच्छे ऑफर नहीं आ रहे।‘ साल 1982 में कुमार गौरव की दूसरी फिल्म ‘तेरी कसम’ आई।
फिल्म में उनके अपोजिट पूनम ढिल्लों थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत रही थी। इसी साल उनकी एक और ‘स्टार’ रिलीज हुई जो कि फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद कुमार गौरव ने ‘लवर्स’, ‘एक से भले दो’, ‘जनम’, ‘बेगाना’, ‘दिल तुझको दिया’, ‘सियासत’ और ‘फूल’ सहित अन्य फिल्में कीं लेकिन यह सभी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं जिससे गौरव का करियर भी ढलान पर चला गया। बीच में फिल्म ‘नाम’ में उन्हें नोटिस किया गया था लेकिन उसका उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिला। कई सालों के गैप के बाद कुमार गौरव की फिल्म ‘गैंग’ 2000 में रिलीज हुई। इसके बाद उनकी एक और फिल्म ‘कांटे’ आई। फिल्मों में कुछ खास सफलता नहीं मिलने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें