27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमबॉलीवुडहिंदुत्व से की तालिबान की तुलना,ट्रेंड हुआ #ArrestSwaraBhasker,भड़के यूजर्स

हिंदुत्व से की तालिबान की तुलना,ट्रेंड हुआ #ArrestSwaraBhasker,भड़के यूजर्स

Google News Follow

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बयानों को लेकर लोगों के निशाने पर आ जाती हैं. एकबार फिर एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट ट्वीट को लेकर विवादों में घिर आई हैं. उन्होंने ट्वीट में तालिबानी आतंकियों की तुलना हिंदुत्व से कर दी है, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है और सोशल मीडिया पर यूजर्स गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, ‘हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते हैं और तालिबान आतंकी के हमले से हम टूट गये हैं और हम सभी सदमे में हैं…और हम तालिबान के आतंक से शांत नहीं हो सकते और फिर हिंदुत्व आतंक के बारे में सभी नाराज़ होते हैं!

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर फैंस जमकर नाराजगी जता रहे हैं। उन्हें लोगों की भावनाओं आहत करने के लिए गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘आईपीसी की धारा 295 ए के तहत जो भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा उसे जेल की सजा हो सकती है जोकि 3 साल तक बढ़ाई जा सकती है। एक और यूजर ने लिखा, इन्हें गिरफ्तार करके अफगानिस्तान भेज देना चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स स्वरा के अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर राजनीतिक, समाजिक जैसे किसी भी मुद्दे पर अपनी बेबाक बोल और अपनी विचार व्यक्त करने के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़ी रहती है।

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें