28.6 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमबॉलीवुडदादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022: फिल्म पुष्पा को Film of the year अवार्ड 

दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022: फिल्म पुष्पा को Film of the year अवार्ड 

Google News Follow

दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2022 का आयोजन रविवार को किया गया। इस समारोह में 28 श्रेणियों में अवार्ड दिया गया। इसमें सिने सितारों को अलग-अलग वर्ग में अवार्ड दिया जाता है। यह अवॉर्ड बेहतरीन फिल्म और फिल्म में काम करने वाले अभिनेता-अभिनेत्री को दिया जाता है। 2022 के अवार्ड में पुष्पा: द राइज को फिल्म ऑफ़ द इयर चुना गया। जबकि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ’83’ फिल्म के अभिनेता रणबीर सिंह को दिया गया। जबकि फिल्म शेरशाह ने भी कई अवॉर्ड झटके।

जिसमें कई भाषाओं में बनी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज को फिल्म ऑफ़ द इयर का पुरस्कार दिया गया। फिल्म 83 के अभिनेता रणबीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया।  वहीं, अभिनेत्री आशा पारेख बको फिल्म इंडस्ट्री में विशिष्ट योगदान के लिए समारोह में सम्मानित किया गया। अभिनेत्री कृति सेनन को फिल्म ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

वहीं, कारगिल युद्ध पर बनी फिल्म शेरशाह को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। जबकि ‘अदर राउंड’ फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया।अभिनेत्री लारा दत्ता को सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार फिल्म बेल बॉटम के लिए दिया गया। जबकि गंभीर अभिनेताओं में शुमार सतीश कौशिक को सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका के लिए पुरस्कार दिया गया। यह अवॉर्ड फिल्म कागज के लिए दिया गया।

सलमान खान की फिल्म अंतिम: द फ़ाइनल ट्रुथ  में सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका के लिए अभिनेता आयुष शर्मा को पुरस्कार दिया गया। अभिनेत्री रवीना टंडन को सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज अभिनेत्री के लिए पुरस्कृत की गई। यह पुरस्कार अरण्यक’ फिल्म के लिए दिया गया। जबकि सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज अभिनेता अवॉर्ड मनोज वाजपेयी को द फैमली मैन के लिए दिया गया। वहीं, अभिनेता और फिल्म शेरशाह फिल्म में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया जबकि इसी फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवाणी को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया। दोनों कलाकारों को यह पुरस्कार फिल्म ‘शेरशाह’ के लिए दिया गया।

ये भी पढ़ें 

…नहीं हो सका रिश्ता : दिलीप-मधुबाला करते थे एक दूसरे से बेइंतहा प्यार

रूस-यूक्रेन संग्राम : यूक्रेन पर हमले का काउंटडाउन-अमेरिका

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें