28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमबॉलीवुडधनुष की 'इडली कढ़ाई' 1 अक्टूबर को होगी रिलीज, निर्माता ने बताए...

धनुष की ‘इडली कढ़ाई’ 1 अक्टूबर को होगी रिलीज, निर्माता ने बताए देरी के पीछे के कारण

अभिनेता अरुण विजय फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं और उनके और धनुष के बीच टकराव फिल्म की बड़ी खासियत होगी।

Google News Follow

अभिनेता-निर्देशक धनुष की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर फिल्म इडली कढ़ाई अब 1 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की घोषणा शुक्रवार को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वंडरबार फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की।

वंडरबार फिल्म्स ने लिखा, “इंतजार खत्म हुआ! 1 अक्टूबर से दुनिया भर में बड़े पर्दे पर इडली कढ़ाई आ रही है!” फिल्म का निर्माण डॉन पिक्चर्स और वंडरबार फिल्म्स के संयुक्त सहयोग से किया गया है।

इससे पहले फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। निर्माता आकाश भास्करन ने बताया था कि फिल्म का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा अब भी शूट होना बाकी है। इसमें एक विशेष सीन शामिल है जिसे विदेश में फिल्माया जाना है और इसमें नित्या मेनन, अरुण विजय, राजकिरण, पार्थिबन समेत पूरी कास्ट नजर आएगी।

भास्करन ने कहा, “हम इस दृश्य को जल्दीबाजी में नहीं करना चाहते थे क्योंकि फिल्म बहुत शानदार बनी है। सभी कलाकारों की उपलब्धता एक ही तारीख पर नहीं हो पाई, इसलिए यह हिस्सा रह गया। लेकिन यह जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।”

सूत्रों की मानें तो अभिनेता अरुण विजय फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं और उनके और धनुष के बीच टकराव फिल्म की बड़ी खासियत होगी। वहीं शालिनी पांडे भी इस फिल्म में एक अहम भूमिका में नजर आएंगी। इडली कढ़ाई में धनुष और नित्या मेनन लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद धनुष ने किया है। एक्शन, मनोरंजन और स्टार पावर से भरपूर यह फिल्म 1 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर आने को तैयार है।

यह भी पढ़ें:

नांदेड़ हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों की मदद का ऐलान!

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर 8 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, विष्णु शंकर जैन की नहीं मांग!

महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर:क्यों होगा यह अब तक का सबसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें