‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त एडवांस बुकिंग; पहले 24 घंटे में बिके 1.2 लाख से ज्यादा टिकट

कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 13.55 करोड़ रुपये तक पहुंचा

‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त एडवांस बुकिंग; पहले 24 घंटे में बिके 1.2 लाख से ज्यादा टिकट

'Dhurandhar 2' receives strong advance bookings; over 1.2 lakh tickets sold in the first 24 hours

निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar: The Revenge (जिसे आम तौर पर ‘धुरंधर 2’ कहा जा रहा है) ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत कर दी है। फिल्म के पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग खुलते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए 1.2 लाख से अधिक टिकट बेचते हुए करीब 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रॉस कमाई दर्ज कर ली है।

ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, फिल्म के प्रीव्यू शो के लिए देशभर में लगभग 1.2 लाख टिकट बिक चुके हैं। इससे करीब 7.74 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है, जिसमें ब्लॉक बुकिंग शामिल नहीं है। यदि ब्लॉक बुकिंग को जोड़ा जाए तो कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 13.55 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। फिल्म के पेड प्रीव्यू 18 मार्च को आयोजित किए जाएंगे, जबकि इसकी आधिकारिक थिएटर रिलीज 19 मार्च 2026 को तय की गई है।

बुकिंग खुलने के पहले 24 घंटों में ही फिल्म की टिकट बिक्री तेज रफ्तार से बढ़ी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस अवधि में ही 1.2 लाख से अधिक टिकट बिक गए। इनमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी 2डी वर्जन का रहा, जिसने करीब 1.11 लाख टिकटों के जरिए लगभग 7.65 करोड़ रुपये की कमाई की। यह बुकिंग देशभर में 6,400 से अधिक शो में दर्ज की गई।फिल्म के तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम संस्करणों के लिए भी बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे इसके पैन-इंडिया रिलीज की तैयारी साफ नजर आती है।

दो घंटे में बिके 4 करोड़ रुपये के टिकट

एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले दो घंटों में ही करीब 35,000 टिकट बिक गए, जिनकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये रही। ये टिकट प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन जैसे PVR INOX और सिनेपोलिस में खरीदे गए।

ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुक माई शो पर भी फिल्म की बुकिंग की रफ्तार तेज रही, जहां करीब 7,500 टिकट प्रति घंटे की दर से बुक हुए। कुछ मल्टीप्लेक्स में प्रीमियम प्रीव्यू शो के लिए टिकट की कीमत 2,500 रुपये तक बताई जा रही है, खासकर दिल्ली-एनसीआर में।

धुरंधर के पहले भाग में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त दमदार भूमिकाओं में नजर आए थे। दमदार स्क्रिप्ट, बेहतरीन निर्देशन और दिग्गज कलाकारों का शानदार अभिनय इस फिल्म को बॉलिवुड की मशहूर फिल्म में शामिल कर गया। वहीं अब Dhurandhar: The Revenge फिल्म 2025 की हिट फिल्म Dhurandhar का सीक्वल है, जिसकी कहानी जासूसी व एक्शन थ्रिलर पर आधारित है। भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

19 मार्च को रिलीज होने वाली यह फिल्म गुड़ी पाड़वा, उगाड़ी और ईद जैसे त्योहारों के आसपास सिनेमाघरों में पहुंचेगी, जिससे ओपनिंग कलेक्शन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि फिल्म की मौजूदा एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू का रुझान इसे मजबूत ओपनिंग दिला सकता है। ट्रेड एनालिस्ट और निर्माता गिरीश जोहर ने अनुमान जताया है कि फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘धुरंधर 2’ अपनी दमदार एडवांस बुकिंग को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग में बदल पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें:

बिहार: निशांत ने पार्टी में शामिल होने से पहले जदयू नेताओं से की मुलाकात, तैयारी जोरों पर! 

ओटीए गया विंटर टर्म: 253 पुरुष, 28 महिला कैडेट्स बने सेना अधिकारी!

ट्रॉफी उठाने के लिए मुझे कुछ दिल तोड़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी: मिचेल सेंटनर!

Exit mobile version