विद्या बालन- ऐसी ही एक चर्चित फिल्म है ‘द डर्टी पिक्चर’, जिसमें विद्या बालन ने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिल्क स्मिता से प्रेरित किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई जो समाज की आलोचना और मुश्किलों के बावजूद अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाती है।
प्रियंका चोपड़ा जोनस- खेल जगत की प्रेरणादायक कहानी पर बनी फिल्म ‘मैरी कॉम’ भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम की भूमिका निभाई। फिल्म में यह दिखाया गया कि मणिपुर के एक छोटे से गांव की लड़की किस तरह कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और हिम्मत से विश्व स्तर की खिलाड़ी बनती है।
आलिया भट्ट- आलिया भट्ट ने भी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित दो फिल्मों में यादगार अभिनय किया। फिल्म ‘राजी’ में उन्होंने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया, जो देश के लिए साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध केदौरान एकन पाकिस्तानी सैन्य परिवार में शादी कर लेती है।
जान्हवी कपूर- नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों ने भी ऐसी प्रेरणादायक कहानियों को पर्दे पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में जान्हवी कपूर ने भारतीय वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया।
सोनम कपूर- बहादुरी की मिसाल बनी एयर होस्टेस की कहानी फिल्म ‘नीरजा’ में दिखाई गई। इस फिल्म में सोनम कपूर ने नीरजा भनोट का किरदार निभाया, जिन्होंने एक विमान अपहरण के दौरान यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी थी। उनकी यह बहादुरी आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ‘नारी से नारायणी’ कार्यक्रम जरूरी: मृदुला प्रधान!
