29 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमबॉलीवुडक्या करीना कपूर ने सीता के रोल के लिए मांगे थे 12...

क्या करीना कपूर ने सीता के रोल के लिए मांगे थे 12 करोड़, बेबो ने दिया ये जवाब

Google News Follow

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर रामायण पर बनने वाली फिल्म में सीता माता के रोल को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। फिल्म के लिए करीना ने जब 12 करोड़ रुपए फीस मांगी। तब भी खूब चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया लेकिन करीना चुप रहीं। लंबे समय बाद करीना ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एनडीटीवी ने जब एक इंटरव्यू के दौरान जब करीना कपूर से पूछा कि आप सीता का रोल प्ले करने के लिए 12 करोड़ रुपए मांग रहीं थीं और कई एक्ट्रेसेस आपके सपोर्ट में सामने आई हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ये फेक न्यूज है तो करीना ने इसके जवाब में सिर्फ हां-हां करते हुए अपना सिर हिला दिया।अब करीना के इस रिएक्शन से कुछ भी अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।

बता दें कि जब करीना कपूर को इस मामले पर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया तो इंडस्ट्री की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, तापसी पन्नू और प्रियामणि ने करीना का सपोर्ट किया।  तापसी ने तो बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा था कि ‘महिलाएं अगर अधिक फीस मांगे तो उन्हें क्रिटिसाइज किया जाएगा और पुरुष वही करे तो उसकी सफलता से जोड़ कर देखा जाएगा।
आपने महिलाओं की सैलरी हाइक पर समस्या के बारे में हमेशा पढ़ा होगा ,लेकिन क्यों नहीं? वह देश की बड़ी सुपरस्टार में से एक हैं। अगर अधिक फीस मांगती हैं तो हर्ज ही क्या है। अगर कोई मेल एक्टर ऐसी फिल्म में काम करते तो आप क्या सोचते हैं कि फ्री में करते? वहीं ‘फैमिली मैन’ फेम एक्ट्रेस प्रियामणि ने कहा था कि ‘करीना जो मांग रही हैं वे उसकी हकदार हैं। ’
खबरों की मानें तो करीना कपूर ने सीता का रोल प्ले करने के लिए 8 करोड़ से अपनी फीस बढ़ाकर 12 करोड़ कर दी थी। इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि इस फिल्म के शूट के लिए करीब 8 से 10 महीने का समय भी देना होगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें