28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमबॉलीवुडक्या गहना से मुंबई पुलिस ने मांगे थे 15 लाख रिश्वत? अभिनेत्री...

क्या गहना से मुंबई पुलिस ने मांगे थे 15 लाख रिश्वत? अभिनेत्री का यह दावा

Google News Follow

Related

मुंबई। एडल्ट फिल्मों के मामले में चार माह जेल की हवा खा चुकी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। गहना का आरोप है कि मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी में छूट देने के नाम पर 15 लाख रूपये की रकम मांगी थी। बता दें कि गहना वशिष्ठ को फरवरी में एडल्ड फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। फ़िलहाल वह जमानत पर हैं।
गहना वशिष्ठ ने इंडिया टुडे से बातचीत में मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गिरफ्तारी से छूट देने के लिए 15 लाख रुपए की मांग की गई थी। गहना ने कहा, ”मुझे छोड़ने के लिए वे 15 लाख रुपए चाहते थे। उन्होंने मुझे रकम देने को कहा। लेकिन जब मैंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्होंने कहा कि हम किसी के खिलाफ कुछ भी केस बना सकते हैं।”गहना वशिष्ठ ने इस केस के दो और आरोपी यश ठाकुर उर्फ अरविंद कुमार श्रीवास्तव और तनवीर हाशमी के वॉट्सऐप चैट का भी हवाला दिया।
गहना वशिष्ठ ने कहा कि यह चैट दिखाता है कि दोनों 8 लाख रुपए का प्रबंध कर रहे थे, क्योंकि पुलिस ने पैसे की मांग की थी। मुंबई पुलिस की ओर से उनके खिलाफ दर्ज पोर्नोग्राफी केस को लेकर गहना ने कहा कि शिकायतकर्ता ने दो या तीन अडल्ट वीडियो में काम किया है। उन्होंने कहा, ”यह कैसे हो सकता है कि उसे एक से अधिक बार दबाव डाला गया, अलग-अलग लोगों के साथ और इसके लिए पैसा दिया गया?”। वहीं अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न फ़िल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें