29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमबॉलीवुडड्रग्स केस: जन्मदिन पर लगा 'ग्रहण', आर्यन खान से देर रात तक हुई...

ड्रग्स केस: जन्मदिन पर लगा ‘ग्रहण’, आर्यन खान से देर रात तक हुई पूछताछ

शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी की एसआईटी ने शुक्रवार को लगभग छह घंटे तक की पूछताछ 

Google News Follow

ड्रग्स केस में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी की एसआईटी ने शुक्रवार को देर रात तक लगभग छह घंटे तक पूछताछ की। बता दें कि आर्यन खान का शुक्रवार को जन्म दिन था,लेकिन एनसीबी की टीम ने उनसे पूछताछ करती रही। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल आर्यन खान अपना जन्मदिन दुबई में मनाये थे लेकिन, इस उनका पूरा दिन एनसीबी ऑफिस में ही बीता गया। देखा जाए तो आर्यन के जन्मदिन पर ड्रग्स केस ने रंग में भंग कर दिया।

सूत्रों ने कहा कि आर्यन खान शाम में एनसीबी दफ्तर पहुंचे थे और करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद वह रात साढ़े ग्यारह के बाद वापस मन्नत लौटे थे। आर्यन खान बंबई हाईकोर्ट के निर्देशानुसार शुक्रवार को दोपहर में मुंबई स्थित एनसीबी के दक्षिण मुंबई कार्यालय पहुंचे थे। अदालत ने पिछले महीने उनकी जमानत याचिका मंजूर करते हुए उनसे हर शुक्रवार को एनसीबी के समक्ष पेश होने को कहा था। सूत्रों ने बताया कि बाद में वह एनसीबी के उप महानिदेशक संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शाम में नवी मुंबई में एसआईटी के समक्ष पेश हुए। उन्होंने बताया कि आर्यन का बयान नवी मुंबई में दर्ज किया गया। एसआईटी क्रूज पोत पर कथित रूप से मादक पदार्थ मिलने समेत कम से कम छह मामलों की जांच कर रही है।

एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा- हमारी जांच जारी है और हम इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। हम इसे जल्द ही खत्म करना चाहते है।अभी इस मामले में कुछ प्रमुख लोगों को जांच में शामिल करना है। बताया जा रहा है कि आर्यन से उन परिस्थितियों के बारे में भी पूछताछ की गई जो समीर वानखेड़े के नेतृत्व में पिछली जांच टीम ने उसकी जांच की थी और यह भी पूछा गया कि उसके परिवार को रिश्वत देने के लिए मजबूर किया गया था या नहीं। उससे यह भी पूछा गया कि हिरासत के दौरान उसके साथ कैसा व्यवहार किया गया। इंडिया टुडे के मुताबिक, पिछले साल आर्यन खान का जन्मदिन दुबई में मना था।

इस बार ड्रग केस में फंसे होने की वजह से कोई समारोह नहीं हो पाया।गौरतलब है कि अक्टूबर के शुरू में एनसीबी ने एक क्रूज पर छापा मार कर आर्यन सहित अन्य लोगों को ड्रग्स लेने और रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं आर्यन खान को लम्बे समय तक जेल में रहना पड़ा था। उसे 27 दिन के बाद 30 अक्टूबर जेल से रिहा किया गया था। हालांकि इस केस में एक बाद कई मोड़ आये और अब यह केस राजनीति रंग ले चुका है।

ये भी पढ़ें 

तो राजस्थान के 800 साल पुराने इस किले में शादी रचाएंगे कैटरीना-विक्की  

कौन है ‘क्वीन’ का पार्टनर नेता या अभिनेता, प्यार में हैं कंगना रनौत         

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें