24 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमबॉलीवुडसाउथ के 12 सेलिब्रिटी को ईडी का समन, जानिए क्या है पूरा...

साउथ के 12 सेलिब्रिटी को ईडी का समन, जानिए क्या है पूरा मामला ?

चार साल पुराने मामले को ईडी ने फिर खोला, ड्रग्स लेने और तस्करी करने का है आरोप

Google News Follow

Related

मुंबई। ईडी ने साउथ के 12 सेलिब्रिटीज को ड्रग्स लेने और तस्करी करने के मामले में समन भेजा है।  बताया जा रहा है कि यह मामला चार साल पुराना है। इस मामले में जिन सेलिब्रेटिज का नाम सामने आया है, उसमें रकुल प्रीत सिंह, राणा दागुबाती, रवि तेजा और निर्देशक पुरी जगन्नाथ शामिल हैं। इन सेलिब्रेटिज को 2 -22 सितंबर तक उपस्थित होने को कहा गया है। जबकि इस मामले आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी तलब किया है।

रकुल प्रीत सिंह से इस मामले में 6 सितंबर को हाजिर होने के लिए कहा गया है। वहीं, राणा को 8 सिंतबर, रवि तेजा को 9 सितंबर और पुरी को 31 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।  इन कलाकारों के अलावा जिन्हें समन भेजा गया है उनमें रवि तेजा के ड्राइवर श्रीनिवास का नाम भी शामिल है। कलाकारों में चार्मी कौर, नवदीप, मुमैथ खान, नंदू, तरुण और तार्निश जैसे नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना आबकारी और निषेध विभाग द्वारा लगभग 12 मामले दर्ज किए गए।
इस मामले में 11 चार्जशीट दायर की गई है।यह शिकायतें और चार्जशीट तब फाइल की गई थीं, जब विभाग ने 30 लाख रुपये के ड्रग्स जब्त किए थे। चार साल पहले जब यह मामला सामने आया था तब करीब आठ लोगों के खिलाफ चार्ज शीट दायर की गई थी, जिनमें ज्यादातर ड्रग्स की तस्करी करने वाले लोग शामिल थे। इनमें से ज्यादातर निचले स्तर के ड्रग तस्कर थे। हमने आबकारी अधिकारियों को गवाह के तौर पर बुलाया है. इसी तरह, जब तक हमें सबूत नहीं मिलते, तब तक टॉलीवुड हस्तियों को गवाह माना जाएगा।
जांच में इन नामी सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए हैं। इन सेलिब्रिटीज को 2 से 22 सितंबर तक उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है। ईडी ने मामले की जांच करने वाले आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी तलब किया है। टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिलचस्प बात यह है कि आबकारी विभाग की विशेष जांच टीम एसआईटी ने सबूतों के अभाव में फिल्मी कलाकारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,178फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें