31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियामुनव्वर राना का बेटा तबरेज गिरफ्तार ,जानिए क्या है मामला

मुनव्वर राना का बेटा तबरेज गिरफ्तार ,जानिए क्या है मामला

Google News Follow

रायबरेली।  शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।  तबरेज पर खुद पर हमले की साजिश रचने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने लखनऊ में तबरेज के आवास से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट द्वारा वारंट जारी होने के बाद भी तबरेज सरेंडर नहीं किया था।

शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने बीते 28 जून को सदर कोतवाली में तहरीर देकर लखनऊ मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास जानलेवा हमले का मुकदमा अपने चाचाओं के खिलाफ दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता नयापुरवा निराला नगर निवासी हलीम और सुल्तान अली के अलावा शूटर व भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे हंसा मजरे बेलाभेला निवासी सत्येंद्र त्रिपाठी व उत्तरपारा निवासी शुभम सरकार को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि जमीनी विवाद में चाचाओं को फर्जी मामले में फंसाने के लिए तबरेज राना ने स्वयं खुद पर हमले की साजिश रची थी। उस समय तबरेज की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि तबरेज लखनऊ के हुसैनगंज के लालकुआं स्थित एफआई टॉवर ढींगरा अपार्टमेंट में मौजूद है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में सदर कोतवाल अतुल सिंह, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने लखनऊ स्थित आवास पर छापा मारकर तबरेज राना को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि पुलिस ने छापा मारा तो इसकी भनक लगने पर तबरेज ने भागने की कोशिश की।
पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को कई दिन से सूचनाएं मिल रही थीं कि तबरेज घर पर ही मौजूद है। सटीक जानकारी लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। खुद पर हमले की साजिश रचने वाला तबरेज राना आगामी विधानसभा चुनाव तिलोई सीट से लड़ना चाहता था। पिता की तरह सुर्खियां बटोरने और परिवार के लोगों को फंसाकर शांत कराने के मकसद से ही उसे यह करतूत सूझी। पुलिस का कहना है कि तिलोई से चुनाव लड़ने, मीडिया के जरिए सुर्खियां बटोरने और चाचाओं को फंसा कर शांत करके उनके हिस्से की रकम हड़पने की तबरेज की मंशा पूरी नहीं हो सकी थी।
आरोपी तबरेज राना ने अपने साथी हलीम के साथ खुद पर हमले की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस की जांच में वह उल्टा फंस गया था। सीसीटीवी फुटेज ने उसकी करतूत को उजागर कर दिया था। यदि यह फुटेज न होती तो पुलिस को मामले का खुलासा कर पाना कठिन होता। घटना के दिन गाड़ी में कई लोगों के बैठे होने की जानकारी तबरेज ने दी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वह अकेला ही नजर आया। गोली भी जिस तरफ वह बैठकर गाड़ी चला रहा था, ठीक उसके विपरीत स्थान पर कार में मारी गई।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें