25 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमबॉलीवुडरानी क्लियोपेट्रा को ‘ब्लैक’ दिखाने पर मचा बवाल, Netflix को बैन करने...

रानी क्लियोपेट्रा को ‘ब्लैक’ दिखाने पर मचा बवाल, Netflix को बैन करने की मांग

रानी क्लियोपेट्रा ने 18 वर्ष की उम्र में मिस्र का सिंहासन संभाला।

Google News Follow

Related

प्राचीन मिस्र की महारानी क्लियोपेट्रा को अश्वेत महिला के रूप में फिल्माकर नेटफ्लिक्स मुश्किल में पड़ गया है। मिस्र के एक वकील ने नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेबसीरिज ‘क्वीन क्लियोपेट्रा’ को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मुकदमा दायर किया है। मिस्र के वकील महमूद अल-सेमरी ने नेटफ्लिक्स पर आरोप लगाया है कि वह क्लियोपेट्रा को एक अश्वेत अफ्रीकी के रूप में दिखाकर मिस्र की पहचान को मिटाने की साजिश कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर 10 मई को ‘क्वीन क्लियोपेट्रा’ डॉक सीरीज का प्रीमियर होने जा रहा है। उससे पहले ही ये सीरीज विवादों में आ गई है।

हालांकि क्लियोपेट्रा की ‘जाति’ और रंग-रूप को लेकर बहस कोई नई नहीं है। कई इतिहासकारों का कहना है कि वह मैसेडोनियन विरासत की थी इसलिए गोरी-चमड़ी वाली थी, जबकि कुछ का ऐसा मानना है कि वह अफ्रीकी, ग्रीक या मिस्र की थी। कुछ पुरातत्वविदों का ऐसा भी मानना है कि क्लियोपेट्रा “काली नहीं. बल्कि हल्की चमड़ी वाली थी”। क्लियोपेट्रा को मानव इतिहास की सबसे बुद्धिमान और खूबसूरत रानी माना जाता है। मिस्र की इस शक्तिशाली रानी ने 51 ईसा पूर्व से लेकर 30 ईसा पूर्व तक शासन किया था।

क्लियोपेट्रा के भाई को अपनी बहन की सत्ता सहन नहीं हुई और उसने बगावत कर दी। ऐसे में क्लियोपेट्रा को सत्ता से हाथ गंवाना पड़ा और सीरिया में शरण लेनी पड़ी। लेकिन इस राजकुमारी ने हिम्मत नहीं हारी। रोम के शासक जूलियस सीजर को अपने मोह में फंसाकर क्लियोपेट्रा ने मिस्र पर हमला करवाया। आखिरकार, सीजर ने टोलेमी दियोनिसस को मारकर क्लियोपेट्रा को मिस्र के राजसिंहासन पर बैठाया।

हाल ही में, गैल गैडोट को एक फिल्म में क्लियोपेट्रा का किरदार निभाने के लिए चुना गया था। लेकिन इसके लिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया। नेटफ्लिक्स की क्वीन क्लियोपेट्रा में एक अश्वेत ब्रिटिश अभिनेत्री एडेल जेम्स क्लियोपेट्रा का किरदार निभा रही हैं। एडेल जेम्स ने इस विरोध को लेकर कहा कि जिन्हें क्लियोपेट्रा का अश्वेत किरदार को देख दिक्कतें हो रही हैं वे ये सीरिज न देखें।

ये भी देखें 

कनाडाई अभिनेता सेंट वॉन कोलुची का 22 वर्ष की उम्र में निधन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,095फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें