26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमस्पोर्ट्सIPL 2023: गुजरात टाइटंस की पांचवीं जीत, मुंबई इंडियंस को 55 रन...

IPL 2023: गुजरात टाइटंस की पांचवीं जीत, मुंबई इंडियंस को 55 रन से हराया

राशिद और नूर की गेंदबाजी से जीता गुजरात

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

आईपीएल 2023 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हरा दिया है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 208 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में मुंबई की टीम 152 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस ने अपनी पांचवीं जीत हासिल की है। इसके साथ ही गुजरात इस सीजन 10 अंक हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई है।

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 207 रन बनाए थे। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 56, डेविड मिलर ने 46 और अभिनव मनोहर ने 42 रन की पारी खेली थी। अंत में राहुल तेवतिया ने पांच गेंद में 20 रन बनाकर टीम का स्कोर छह विकेट पर 207 रन तक पहुंचाया था। मुंबई के लिए पीयूष चावला ने दो विकेट लिए थे। वहीं, ग्रीन को छोड़ बाकी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला था।

208 रन का पीछा करते हुए मुंबई की टीम नौ विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा 40 रन नेहल वधेरा ने बनाए। ग्रीन ने 33 और सूर्यकुमार ने 23 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए नूर अहमद ने तीन विकेट लिए। राशिद खान और मोहित शर्मा को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या को एक विकेट मिला।

ये भी देखें 

WTC: अजिंक्य रहाणे की हुई वापसी, IPL में दमदार प्रदर्शन, रणजी में किया कमाल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें